26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedराजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन, 49 साल की उम्र में...

राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन, 49 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

Published on

बॉलीवुड से बुधवार को मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर आई, जिसने सबको हिला दिया है. इस सदमे से फैंस बाहर निकले तक नहीं थे कि एक और बुरी खबर सुनने को मिल रही है. मशहूर राजस्थानी लोक गायक मंगा यानी मांगे खान ने अंतिम सांस ली है. वो अब हमारे बीच नहीं रहे. 49 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ी.

नहीं रहे मांगे खान, दुखी फैंस
10 सितंबर 2024 को मांगे खान का निधन हुआ. वो आमरस रिकॉर्ड बैंड, बाड़मेर बॉयज के लीड वोकलिस्ट थे. लोग प्यार से उन्हें मंगा बुलाते थे. वो मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड वोकलिस्ट थे. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी.

अपने करियर के पीक पर उन्होंने कई कंसर्ट, हाउसफुल शोज किए थे. उनकी आवाज मांगणियार म्यूजिक की डिमांड को पूरा करती थी. उनकी आवाज में वो पावर थी, जो दमदार होने के साथ स्वीट भी थी. सिंगर ने 20 देशों में 200 के करीब कंसर्ट किए थे.

दुनिया के कई प्रतिष्ठित फेस्टिवल्स जैसे Roskilde, Clockenflap, OFFest, FMM Sines, Festival de la Citè, Ziro Music Festival, Winnipeg फोक फेस्टिवल, म्यूजिक मीटिंग, रिस्पेक्ट फेस्टिवल में उन्होंने परफॉर्म किया था. उनका ग्रुप MTV इंडिया के शो कोक स्टूडियो सीजन 3 में नजर आया था. सोशल मीडिया पर फैंस सिंगर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...