– महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया सम्मान
भोपाल
बुधवार को महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर को स्वर्ण पदक एवं सम्मान पत्र प्रदान कर चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में सम्मानित किया। चैपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश पुरस्कार मूल रूप से चैंपियंस ऑफ चेंज राष्ट्रीय पुरस्कार आयोजन का एक राज्य-संस्करण हैं जो कि साहस, सामुदायिक सेवा और समावेशी सामाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में व्यक्तिगत और संगठनों द्वारा किए गए महान कार्यों का सम्मान करने का लक्ष्य लेकर आयोजित किया गया।
मंच पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन, इंटरैक्टिव फ ोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी के अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा तथा पुरस्कार चयन समिति के सलाहकार के रूप में श्यामजाजू (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) एवं राजदूत रताकोन्दा (पूर्व भारतीय राजदूत) पद्म बीएल चौकसे मौजूद थे।
चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश पुरस्कार विजेताओं की सूची में विषेष रूप सें शामिल पं प्रदीप मिश्रा (कथावाचक) पं. डां मुनीश्रवर चंद्र डावर, श्रीमती भावना टोकेकर (पावर लिफ्टिंग विश्व रिकॉर्डधारी 5 बार) अन्वेष मंगलम (सेवानिवृत्त, विशेष महानिदेशक, मध्यप्रदेश) श्रीमती सौम्या टंडन (फिल्म अभिनेत्री) सहित कई पुरूस्कार विजेता भी मौजूद थे। इस पुरस्कार इंटरैक्टिव फ ोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (भारत सरकार द्वारा प्रमाणित एक गैर लाभकारी संस्था) द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गौर को हार्दिक शुभ कामनाएं दी हैें।
