1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedइंडियन आइडल में आईं फाल्गुनी, एपिसोड को प्रमोट करने से नेहा का...

इंडियन आइडल में आईं फाल्गुनी, एपिसोड को प्रमोट करने से नेहा का इनकार

Published on

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आजकल अपने रीमिक्स सॉन्ग ‘ओ सजना’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ को नेहा ने रीक्रिएट किया है. बस फिर क्या था, फाल्गुनी और नेहा के बीच जुबानी जंग-सी छिड़ी नजर आ रही है. यूजर्स को भी नेहा का यह रीक्रिएशन कुछ खास पसंद नहीं आया है.

यूजर्स सिंगर नेहा कक्कड़ के लिए काफी खराब शब्दों का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके साथ उन्हें ट्रोल भी. फाल्गुनी पाठक ने भी इस गाने को सुनकर रिएक्ट करते हुए कहा है कि मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी. इन सबके बीच इस वीकेंड फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में बतौर गेस्ट आई थीं. नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक का बहुत अच्छा परिचय भी दिया था. सभी सिंगर्स ने मिलकर इस नाइट पर गरबा भी किया था. अब नेहा कक्कड़ ने शो के इस एपिसोड को प्रमोट करने से इनकार कर दिया है.

फाल्गुनी हैं नेहा से नाराज
फाल्गुनी पाठक ने एख इंटरव्यू में कहा था कि मुझे म्यूजिक के राइट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर मुझे पता होता, तो मैं नेहा कक्कड़ के खिलाफ लीगल एक्शन जरूर लेती. उन्होंने जिस खराब तरह से ओरिजनल गाने को रीमिक्स करके खराब किया है, वह बुरा है. नए गाने के कंपोजर तनिष्क बाग्ची हैं. इन सभी के बीच जब नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक एक ही मंच पर साथ में आए तो कुछ लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि दोनों का अच्छा बर्ताव करना एक पब्लिसिटी स्टंट है. और सच कुछ और ही है.

हिन्दुस्तान टाइम्स संग इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया कि यह सेगमेंट ऑडिशन्स राउंड के दौरान शूट किया गया था. अगस्त के महीने में यह शूट हुआ था. टाइमिंग एक साथ इस तरह बैठ जाएंगी, किसी को नहीं पता था. नवरात्रि के लिए यह शूट किया गया था. उस समय नेहा और फाल्गुनी के रिश्ते अच्छे थे. और अब नेहा बहुत क्लियर हैं कि वह इस एपिसोड को प्रमोट नहीं करेंगी. न ही इस बार बताएंगी कि फाल्गुनी के साथ एपिसोड शूट करके उन्हें कैसा लगा. नेहा बात ही नहीं करना चाहती हैं इसके बारे में.

इस बात को लेकर फाल्गुनी पाठक की टीम ने भी कन्फर्म किया है कि यह एपिसोड 20 अगस्त को शूट हुआ था. नेहा कक्कड़ ने एक पोस्ट शेयर की थी. उसमें उन्होंने बताया था कि वह आज जहां पर हैं, वह अपनी मेहनत से पहुंची हैं. उन्हें फर्क नहीं पड़ता फिर चाहे कोई उनके बारे में कुछ भी कहता रहा.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...