21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़जेके रोड पर आदिश फार्मा में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप—...

जेके रोड पर आदिश फार्मा में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप— नगर निगम, पुलिस, प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे

Published on

भेल भोपाल।

जेके रोड पर आदिश फार्मा में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप— नगर निगम, पुलिस, प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे,भेल क्षेत्र के गोेविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जेके रोड पर स्थित आदिश फार्मा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर क्लोरीन गैस के रिसाव से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें भी सामने आईं।

जेके रोड स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आदिश फार्मा फार्मा फैक्ट्री है। अचानक इसके केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा और गैस फैलने लगी। घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जबकि नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला भी मौके पर पहुंचा तक फैक्ट्री से बाहर तक गैस का रिसाव हो रहा था। इस पर कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूटल किया गया। गैस रिसाव को रोकने की प्रक्रिया में करीब एक घंटा लगा।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीएमएचओ, नगर निगम और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...