9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीय24 घंटे में ही काफूर हो गई साईबाबा की खुशी, सुप्रीम कोर्ट...

24 घंटे में ही काफूर हो गई साईबाबा की खुशी, सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई पर लगा दी रोक

Published on

नई दिल्ली

माओवादियों संग सांठगांठ के आरोप में जेल में बंद दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रफेसर जीएन साईबाबा की खुशी 24 घंटे के अंदर काफूर हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच के फैसले को निलंबित करते हुए साईबाबा समेत सभी छह आरोपियों की जेल से रिहाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि साईबाबा और अन्य आरोपियों को अभी जेल से निकलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 8 दिसंबर को करेगा। कम-से-कम तब तक साईबाबा और अन्य आरोपियों को जेल में रहना ही होगा।

उच्चतम न्यायालय ने साईबाबा की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें घर में नजरबंद करने का अनुरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने साईबाबा और अन्य आरोपियों से उन्हें बरी करने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की अपील पर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...