25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री राम राज्याभिषेक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ भेल में रामलीला...

श्री राम राज्याभिषेक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ भेल में रामलीला का समापन

Published on

भोपाल

बीएचईएल उद्योग नगरी में विविध कला विकास समिति पिपलानी के मंच पर विगत 15 दिनों से चल रही रामलीला का समापन रावण दहन के पश्चात भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। भगवान श्री राम,सीता के साथ भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता कौशल्या, कैकई, सुमित्रा , गुरू वशिष्ठ एवम हनुमान जी के साथ राम दरबार का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया । गुरु वशिष्ठ ने राजमुकूट पहनाकर श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। हर्ष,उत्साह उमंग से भावविभोर उपस्थित ,नगर निवासियों ने नृत्य ,भजन एवम गीत प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया।सर्व प्रथम मनोज गुप्ता पदाधिकारी व्यापारी संघ एवम समिति उपाध्यक्ष ने श्री राम का तिलक कर उनके श्री चरणों में श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण महासमिति अध्यक्ष रमन तिवारी ने भगवान राम का तिलक कर आरती उतारी। तत्पश्चत श्याम सुंदर समिति फाऊंडर मेम्बर,महासचिव शिव प्रसाद साहू,उप महासचिव आर एस अरोरा,कोषाध्यक्ष वी एन दसोरे,के एस चंद्रवंशी,सुरेश सोनपुरे,पी सी राठौर,हिम्मत पाटिल,अमित रजक,रवि धीनान,रॉकी बाथम,संतोष सेन,सुदेश नागर, योगेश सराठे,गोलू ठाकुर,दीपेंद्र कौशिक, जीआर लिखितकर,अनिकेत,राजेश बर्मन,पी राजू, अमोल यादव,अभय तिवारी,आशीष आदि पदाधिकारियों ने श्रीराम का तिलक कर श्री चरणों में श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

राज्याभिषेक के पश्चात सुरेश सोनपुरे, के निर्देशन एवम योगेश सराठे,आर एस अरोरा,राहुल सिंह (बांके),लोकेश मौर्य ,हिम्मत पाटिल के समन्वित प्रयास से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।जिसमे 5 से 12 वर्ष के बालक ,बालिकाओं ने,सुंदर सुसज्जित वेशभूषा पहनकर श्रीराम , सीता,लक्ष्मी,श्रवण,कृष्ण, भरत, लव,शिव , राधा, परी, डॉ आंबेडकर, हनुमान, वृक्ष आदि प्रतिरूपो को प्रदर्शित किया।जिसे उपस्थित जन समुदाय ने खूब सराहा।मैडम डॉली द्विवेदी,प्रख्यात कोरियोग्राफर एवम म्यूजिक टीचर तथा कत्थक डांसर एवम इंस्ट्रक्टर श्रीमती अभिलाषा तिवारी ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका निभाई। अंत में समिति के महासचिव शिवप्रसाद साहू ने सभी संपूर्ण रामलीला में अभिनय करने और सहयोग करने वाले सभी कलाकारों, उपस्थित जन समुदाय पर्दे के पीछे अपनी महत्वपूर्ण सेवा देने वाले समस्त सहयोगियों का आभार प्रकट किया ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...