2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedमीका को मिली दुल्हन, इस राजकुमारी ने जीता शो, TV पर करेंगे...

मीका को मिली दुल्हन, इस राजकुमारी ने जीता शो, TV पर करेंगे शादी?

Published on

नई दिल्ली,

मीका सिंह स्वयंवर में अपनी दुल्हनिया की तलाश कर रहे हैं. मीका को देखकर तो लग रहा है कि उन्होंने घर बसाने की पूरी तैयारी कर ली है. मीका के शो में अब सिर्फ 4 राजकुमारियां ही बची हैं, जिनमें से कोई एक मीका सिंह की दुल्हनिया बनेगी. लेकिन नई रिपोर्ट्स में उस राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया गया है, जिसके साथ मीका सिंह ने शादी रचाने का फैसला किया है.

आकांक्षा पुरी ने जीता मीका का शो?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वयंवर मीका दी वोटी की विनर कोई और नहीं, बल्कि मीका सिंह की लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी बनी हैं. आकांक्षा ने मीका के दिल के साथ उनका शो भी जीत लिया है. बॉलीवुड लाइफ ने आकांक्षा से जब मीका सिंह का स्वयंवर शो जीतने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- शो जब तक टेलीकास्ट नहीं होता, मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं. मैं कॉन्ट्रैक्ट के अंदर हूं.

आकांक्षा ने आगे कहा- मैंने शो जीता है या नहीं, ये देखने के लिए आपको शो देखना पड़ेगा. शो के दौरान मीका सिंह इंदौर में आकांशा पुरी के घर भी गए थे. मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के पेरेंट्स और परिवार संग अच्छा टाइम बिताया. आकांक्षा की फैमिली से मिलकर वो काफी खुश हुए थे.

मीका की खास दोस्त हैं आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी और मीका सिंह पिछले 10-12 सालों से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. आकांक्षा ने शो में एंट्री करने के बाद बताया था कि स्वयंवर में मीका सिंह को दूसरी लड़कियों के साथ देखने के बाद उन्हें काफी जलन हुई और तब उन्हें एहसास हुआ कि वो मीका से प्यार करती हैं. आकांक्षा ने फिर बिना कुछ सोचे समझे स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. मीका सिंह भी आकांक्षा को देखकर काफी शॉक्ड हुए थे. अब देखते हैं कि क्या वाकई में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर चुना है या नहीं.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...