19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़समय व बाजार की मांग के अनुसार बदलाव आवश्यक हैं – टी....

समय व बाजार की मांग के अनुसार बदलाव आवश्यक हैं – टी. एस. मुरली

Published on

हरिद्वार,

बीएचईएल हरिद्वार में गुणता माह का समापन, आज एक भव्य समारोह के साथ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली थे । इस वर्ष के गुणता माह की विषयवस्तु थी “गुणवत्ता का मूल आधार – जिम्मेदारी से किया गया हर कार्य” ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री टी. एस. मुरली ने सभी को, सीआईआई-एग्जिम बैंक अवार्ड प्राप्त करने तथा गुणता माह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपनी निर्माण प्रक्रिया बल्कि सभी क्रियाकलापों में, समय व बाजार की मांग के अनुसार आवश्यक बदलाव करते रहना चाहिये । डिलीवरी पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समय से उत्पादों की आपूर्ति न होने से, हमारी उत्पादन लागत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है । महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी ने कहा कि हमें हर हाल में, अपने उत्पादों की गुणवत्ता को बरकरार रखना है । इससे पहले अपर महाप्रबंधक (गुणता आश्वासन) श्री प्रदीप कुमार बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, गुणता माह के दौरान आयोजित किए गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला ।

उल्लेखनीय है कि गुणता माह के दौरान प्रभाग में गुणता से सम्बन्धित, 30 से ज्यादा कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गई, जिनमें अनेक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया । समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सीआईआई-एग्जिम बैंक अवार्ड की प्राप्ति में, अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बीएचईएल कर्मियों को, मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

अंत में अपर महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्रीमती पूनम सिंह ने, कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सभी को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या, महाप्रबन्‍धकगण, वरिष्‍ठ अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...