12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलहर्षित राणा तो आग उगल रहे... 6 गेंदों पर 4 विकेट झटक...

हर्षित राणा तो आग उगल रहे… 6 गेंदों पर 4 विकेट झटक कंगारुओं को घुटनों पर ले आए

Published on

कैनबरा

भारत और प्राइम मिनिस्टर XI के बीच दो दिवसीय वॉर्म अप मैच कैनबरा में 30 नवंबर से खेला जा रहा है। हालांकि पहले दिन का खेल भारी बारिश के चलते रद्द हो गया था। वहीं दूसरे दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे दिन भी थोड़ी बारिश देखने को मिली, जिसके चलते 46 ओवर का मैच हो गया। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने ओवरकास्ट कंडीशन का फायदा उठाते हुए जबरदस्त गेंदबाजी की। सबसे ज्यादा प्रभावित 22 साल के पेसर हर्षित राणा ने किया। उन्होंने लाजवाब बॉलिंग से दिल जीत लिया।

हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से उगली आग
दिल्ली के युवा तेज तर्रार गेंदबाज हर्षित राणा ने पर्थ टेस्ट में प्रभावित करने के बाद अब वॉर्म अप मैच में भी अपनी गेंदबाजी से आग उगली। राणा ने दो ओवर में 4 विकेट ले लिए। उन्होंने पहले ओवर (पारी के 23वें ओवर) में जैक क्लेटन और ओलिवर डेविस को गजब का बोल्ड मारा। इसके बाद अपने अगले ही ओवर (पारी के 25वें ओवर) में हर्षित ने कप्तान जैक एडवर्ड्स और सैम हैंपर का शिकार किया। राणा ने ये 4 विकेट सिर्फ 6 गेंद के अंदर ही ले लिए। 23वें ओवर की आखिरी 3 गेंद और 25वें ओवर की पहली 3 गेंद के बीच इस भारतीय गेंदबाज ने यह कारनामा किया। हर्षित ने अभ्यास मैच में डाले गए 6 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। पेसर राणा छह दिसंबर से शुरू हो रहे एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसके अलावा बात करें सीरीज की तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत ने 295 रन से जीत लिया है। अब टीम इंडिया एडिलेड में भी पिंक बॉल टेस्ट में अपनी छाप छोड़ना चहेगी।

भारतीय टीम को 241 रन का टारगेट
प्राइम मिनिस्टर XI की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने फ्लॉप रही। वह 43.1 ओवर में 240 रन पर ही ऑल आउट हो गए। हर्षित राणा के अलावा 2 विकेट आकाश दीप को मिले। वहीं 1-1 विकेट मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को भी मिला

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...