19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्ययूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में महज दो नंबर से फेल हुई छात्रा...

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में महज दो नंबर से फेल हुई छात्रा ने दी जान, 5 साल से कर रही थी तैयारी

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा में दो नंबर से युवती फेल हो गई थी। मात्र दो नंबर से फेल होने से युवती आहत थी। बुधवार सुबह उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटकते हुए मिला है। बेटी का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बिधनू थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करते है। इनकी पत्नी शोभा शिक्षामित्र हैं, परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। नागेंद्र ने बताया की बड़ी बेटी सृष्टि बीते पांच साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थी।

दो नंबर से हुई थी फेल
सृष्टि ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। बीते 21 नवंबर को पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया था। सृष्टि के सामान्य महिला वर्ग में 203 में से 201 नंबर आए थे। दो नंबर कम होने की वजह से वह फेल हो गई थी। जिसकी वजह से वह परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने उसे खूब समझाया मगर उसके दिमाग से फेल होने की बात नहीं निकल रही थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
परिजनों के मुताबिक सृष्टि अपनी छोटी बहन दृष्टि के साथ देररात तक पढ़ाई कर रही थी। दृष्टि के सोने के बाद सृष्टि ने देर रात कमरे के दरवाजे के ऊपर लगे हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब परिजनों ने सृष्टि का शव फंदे से लटकते देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this