17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क की टेंशन बढ़ी, सैटेलाइट इंटरनेट पर Jio-Airtel आए साथ, Starlink...

एलन मस्क की टेंशन बढ़ी, सैटेलाइट इंटरनेट पर Jio-Airtel आए साथ, Starlink क्या करेगा

Published on

भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से सैटेलाइट नेटवर्क लाया जा रहा है। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लिस्ट में एलन मस्क की स्टारलिंक और अमेज़न की Kuiper भी शामिल है। इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य ऐसे इलाकों में भी इंटरनेट को पहुंचाना है जहां कोई नेटवर्क नहीं है। इसकी मदद से हर किसी के लिए इंटरनेट का एक्सेस हासिल करना आसान हो जाएगा। स्पेक्ट्रम की चर्चा भी बहुत लंबे समय से हो रही है। इसमें हर किसी का अपना स्टैंड है और हर कोई अपने हिसाब से इंटरनेट को कंट्रोल करना चाहता है।

Jio-Airtel से अलग से एलन मस्क की डिमांड
TRAI की तरफ से इस पूरी समस्या का हल पता लगाया जा रहा है। स्टेकहोल्डर्स के साथ भी ट्राई की लगातार बातचीत चल रही है। टेलीकॉम प्रोवाइडर्स की जानकारी पता की जा रही है। जियो और एयरटेल की तरफ से स्पेक्ट्रम अलॉट करने की बात कही जा रही है। जियो और एयरटेल चाहती है कि स्पेक्ट्रम अलॉट करने के लिए नीलामी का तरीका चुना जाएगा जबकि एलन मस्क इसके बिल्कुल उलट चाहते हैं। हालांकि अभी तक सरकार इसके बीच का रास्त निकालने की कोशिश कर रही है।

स्टारलिंक कर रहा है इंतजार
15 दिसंबर तक, TRAI की तरफ Department of Telecommunications को जानकारी दी जाएगी। इसमें तय किया जाएगा कि एलोकेशन किस प्रकार किया जाएगा। दिसंबर अंत तक कैबिनेट की तरफ से इस पर फैसला दिया जा सकता है। स्पेक्ट्रम भी इसके बाद एलोकेट किया जाएगा। इस बीच, स्टारलिंक की तरफ से तेजी से लॉन्च पर काम किया जा रहा है। अक्टूबर 2022 से स्टारलिंक की तरफ से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड की जा रही है। ऑफिशियल अप्रूवल का अभी इंतजार किया जा रहा है। स्टारलिंक की तरफ से बहुत तेजी से सर्विस दी जा रही है। कई देशों में कंपनी ने ऑपरेशन स्टार्ट भी कर दिया है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...