16.2 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeबैंकों से दूर भाग रहे लोग! सभी सेगमेंट्स में क्रेडिट ग्रोथ में...

बैंकों से दूर भाग रहे लोग! सभी सेगमेंट्स में क्रेडिट ग्रोथ में आई गिरावट, जीडीपी से है सीधा कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

बैंक क्रेडिट ग्रोथ 15 नवंबर, 2024 तक पिछले साल के 20.6% की तुलना में धीमी होकर 11.1% रह गई है। एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक मर्जर को एडजस्ट करने के बाद भी 12.4% रही जो पिछले साल 16.2% रही थी। इस दौरान डिपॉजिट ग्रोथ में भी गिरावट आई। 15 नवंबर, 2023 तक के 12 महीनों में डिपॉजिट ग्रोथ 13.6% रही जो 15 नवंबर, 2024 में पिछले एक साल के दौरान 11.2% रही। आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकिंग सिस्टम की कुल जमा राशि 218.5 लाख करोड़ रुपये थी जो मार्च के अंत की तुलना में 6.7% अधिक है। बैंकों ने अप्रैल से 15 नवंबर के बीच 13.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए हैं।

इस साल अब तक डिपॉजिट ग्रोथ पिछले साल के 8.9% से कम है। पिछले साल बैंकों ने वित्त वर्ष 2025 के पहले साढ़े सात महीनों में 16.1 लाख करोड़ रुपये जोड़े थे। 15 नवंबर तक कुल बैंक क्रेडिट 173.6 लाख करोड़ रुपये था। बैंकों ने वित्त वर्ष 2025 में 9.3 लाख करोड़ रुपये के नए क्रेडिट जोड़े हैं, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह अमाउंट 19.5 लाख करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी प्रभाव के बिना भी पिछले साल एडवांसेज में ग्रोथ 13.6 लाख करोड़ रुपये थी।

क्रेडिट और जीडीपी का संबंध
मैक्वेरी के रिसर्च एनालिस्ट सुरेश गणपति ने कहा कि कुल मिलाकर क्रेडिट ग्रोथ पिछले वर्ष के 16% से धीमी होकर अब लगभग 11% रह गई है। क्रेडिट ग्रोथ जीडीपी को बढ़ाती है। शोध में यह बात सामने आई है कि क्रेडिट और जीडीपी में सीधा संबंध है। इसके मुताबिक क्रेडिट में वृद्धि से जीडीपी में बढ़ोतरी होती है। बैंक डिपॉजिट ग्रोथ धीमी होने के कारण बैंकों ने अपने सरकारी बॉन्ड पोर्टफोलियो को लिक्विडेट करना शुरू कर दिया है। 15 नवंबर को समाप्त पखवाड़े में आरबीआई के पास सरकारी प्रतिभूतियों का बकाया स्टॉक 67,431 करोड़ रुपये घटकर 64.4 लाख करोड़ रुपये रह गया।

गणपति ने कहा, ‘सब कुछ धीमा हो रहा है। पहले, केवल असुरक्षित ऋण धीमा हो रहा था। अब, मंदी सुरक्षित क्षेत्रों में भी फैल रही है। मोर्टगेज ग्रोथ 18% से घटकर 12% रह गई है, ऑटो लोन पिछले साल के 20% से घटकर 11% रह गए हैं। असुरक्षित ऋण वृद्धि पिछले साल 25% से अधिक चल रही थी जो अब घटकर 11% हो गई है।’ हाल के वर्षों में बैंकों के क्रेडिट में रिटेल लेंडिंग और गैर-बैंक वित्तीय संस्थानों को क्रेडिट की अहम भूमिका रही है। रिटेल बैंक क्रेडिट ग्रोथ मार्च 2024 में 16.3% थी जो घटकर सितंबर में 13.4% और अक्टूबर में 12.9% रह गई। वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान एनबीएफसी को बैंक क्रेडिट 0.7% घटकर 1.5 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...