22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यक्या विदेशी हथियारों से चलाए गए थे पाकिस्तानी-अमेरिकी कारतूस ! पुलिस ने...

क्या विदेशी हथियारों से चलाए गए थे पाकिस्तानी-अमेरिकी कारतूस ! पुलिस ने अब इस एंगल से शुरू की जांच

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा में बवालियों का पाकिस्तान और अमेरिका के कारतूस इस्तेमाल करने को लेकर पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस को शक है कि इन कारतूसों को चलाने के लिए विदेशी हथियारों का इस्तेमाल जरूर हुआ होगा। सवाल यह है कि संभल में विदेशी हथियार कैसे पहुंचे, इनका नेटवर्क क्या है, पुलिस ने इसकी खोज शुरू कर दी है। फिलहाल गिरफ्तार बवालियों से नए सिरे से इस बारे में पूछताछ कर रही है।

हिंसा वाले दिन की वीडियो और फोटो के जरिए उन चेहरों को तलाशा जा रहा है, जो फायरिंग कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि फायरिंग करने वालों से ही कोई सटीक खुलासा हो सकेगा, क्योंकि अभी तक जिन लोगों की गिरफ्तारी हिंसा करने के आरोप में हुई है, उनमें से ज्यादातर पर पथराव करते वीडियो या फोटो में सामने आए हैं।

पुलिस के हाथे लग रही नई-नई जानकारी
पुलिस संभल हिंसा को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई जानकारी पुलिस को मिल रही है। पुलिस उन जानकारी के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाती जा रही है। जांच में पहले दो बिंदु शामिल किए गए थे। एक, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान विरोध करने के लिए भीड़ खुद जुटी या प्लान के तहत जुटाई गई। दूसरा, हिंसा साजिश के तहत तो नहीं कराई गई। पुलिस को इसकी जांच में कुछ बवालियों की मोबाइल से वॉट्सऐप चैट मिली थी, जिसमें पुलिस का दावा था कि हथियार लेकर मस्जिद के पास पहुंचने के संदेश मोबाइल में मिले थे।

बाद में जोड़ा गया सांसद और विधायक का नाम
जांच में बाद में जिम्मेदार लोगों की भूमिका को शामिल किया गया। तब वहां के सपा सांसद और सपा विधायक के बेटे पर एफआईआर लिखकर पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने भीड़ को उकसाया और पुलिस पर हमला कराया। इसी के साथ जांच के अगले दौर में विदेश कारतूस खासकर पाकिस्तान और अमेरिका के बने हुए इस्तेमाल होने का खुलासा हुआ। कई कारतूस और खोखे पुलिस ने बरामद किए। तब जांच में पुलिस गंभीर हुई कि कहीं हिंसा के पीछे विदेशी कनेक्शन तो नहीं है। जैसे फंडिंग विदेश से हुई हो या हथियार और कारतूस विदेश से मुहैया कराए गए हैं।

एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी
ऐसे में पुलिस की जांच का फोकस अब इस बात पर है कि अगर विदेशी कारतूस मिले हैं तो विदेशी हथियार भी जरूर इस्तेमाल किए गए होंगे। पुलिस अब हथियारों की तलाश में जुटी है। इसी के साथ बरामद विदेशी कारतूसों की परख के लिए एक्सपर्ट से राय लेने का पुलिस ने निर्णय लिया है। संभल के एसपी भी कह चुके हैं कि विदेशी कारतूसों के बारे में एक्सपर्ट से राय लेंगे। हथियारों की खोज को पुलिस टीम लगी हुई है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...