18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: सिसोदिया की बदली सीट, पटपड़गंज से लड़ेंगे अवध ओझा, AAP...

दिल्ली चुनाव: सिसोदिया की बदली सीट, पटपड़गंज से लड़ेंगे अवध ओझा, AAP की दूसरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट आ जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। वो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। सबसे बड़ा फैसला तो सिसोदिया की सीट को लेकर हुआ है। पिछली बार पटपड़गंज से बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पाए सिसोदिया को जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा मैदान में उतरे हैं।

केवल तीन सीटिंग विधायक को टिकट
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। पार्टी ने पिछली बार इन 20 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की थी। गांधी नगर सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने अपने 19 मौजूदा विधायकों में से 16 के टिकट काट दिए हैं। चांदनी चौक से वर्तमान विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे को टिकट दिया गया है, वो अभी यहां से पार्षद हैं। आप ने कुछ दिन पहले जारी 11 कैंडिडेट लिस्ट में 5 विधायकों को टिकट नहीं दिए थे। पार्टी ने अबतक कुल 31 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है और 21 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। दूसरी लिस्ट में तीन ऐसे नाम हैं जो बीजेपी या कांग्रेस से आप में शामिल हुए हैं।

आप की दूसरी लिस्ट

कैंडिडेट नाम सीट
दिनेश भारद्वाज नरेला
सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू तिमारपुर
मुकेश गोयल आदर्श नगर
जसबीर कराला मुंडका
राकेश जाटव धर्मरक्षक मंगोलपुरी
प्रदीप मित्तल रोहिणी
पुनरदीप सिंह साहनी चांदनी चौक
प्रवेश रतन पटेल नगर
राखी बिडलान मादीपुर
प्रवीण कुमार जनकपुरी
सुरिंदर भारद्वाज बिजवासन
जोगिंदर सोलंकी पालम
मनीष सिसोदिया जंगपुरा
प्रेम कुमार चौहान देवली
अंजना पारचा त्रिलोकपुरी
अवध ओझा पटपड़गंज
विकास बग्गा कृष्णानगर
नवीन चौधरी गांधी नगर
जितेंदर सिंह संटी शाहदरा
आदिल अहमद खान मुस्तफाबाद

पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला मौका?
आम आदमी पार्टी के 11 कैंडिडेट्स वाली पहली लिस्ट में विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया गया है। मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला है, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए अनिल झा को किराड़ी सीट से, बदरपुर से रामसिंह, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, छतरपुर से ब्रम्ह सिंह तंवर, सीलमपुर से जुबैर चौधरी,सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...