17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभेल भोपाल में सेफ़्टी शूज़ की प्रतिपूर्ति राशि देने की मांग, यूनियनों...

भेल भोपाल में सेफ़्टी शूज़ की प्रतिपूर्ति राशि देने की मांग, यूनियनों ने सौंपा संयुक्त मांग पत्र

Published on

भोपाल

बीएचईएल  भोपाल की जेसीएम पात्रधारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियनों ने कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रबंधन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की है। मंगलवार को यूनियनों ने महाप्रबंधक (मानव संसाधन) को एक संयुक्त मांग पत्र सौंपते हुए मांग की है कि उत्पादन वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों को सेफ़्टी शूज़ की प्रतिपूर्ति राशि जल्द प्रदान की जाए।

हरिद्वार इकाई का दिया हवाला यूनियनों द्वारा सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि भेल हरिद्वार इकाई में प्रबंधन ने पहले ही एक परिपत्र जारी कर उत्पादन वर्ष 2025-26 हेतु कर्मचारियों को सेफ़्टी शूज़ के क्रय-व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए ₹1600/- (टैक्स सहित) देने की व्यवस्था कर दी है। इसी तर्ज पर भोपाल इकाई के कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक यूनियनों का तर्क है कि सेफ़्टी शूज़ कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण उपकरण है, खासकर उत्पादन इकाइयों  में काम करने वाले श्रमिकों के लिए यह अनिवार्य है।

Read Alao: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

भोपाल इकाई में अभी तक ये उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है। मांग पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि कर्मचारियों के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ₹1600/- की निर्धारित राशि उनके वेतन के माध्यम से प्रदान की जाए। इस संयुक्त मांग पत्र पर हेबू-भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कमलेश नागपुरे, हेस्टू-एचएमएस के महासचिव हेमंत सिंह और भेक्टू-सीटू के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत के हस्ताक्षर हैं। यूनियनों ने आशा व्यक्त की है कि प्रबंधन कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर इस विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...