15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजलेबी या कुछ और... हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद क्यों...

जलेबी या कुछ और… हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद क्यों चर्चा में आई गोहाना विधानसभा सीट

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद गोहाना सीट सबसे ज्यादा ट्रेंड करने लगी। इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और रोहतक सीट से सांसद रहे चुके अरविंद शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होने लगातार तीन बार से जीतते आ रहे कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को हराया है। लेकिन इस सीट के ट्रेंड होने के पीछे बीजेपी की जीत नहीं है। इसके पीछे की वजह मातूराम की जलेबी। हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी के नेताओं खूब जलेबी खाई भी और बांटी भी। दरअसल ये सब कांग्रेस को चिढ़ाने के लिए किया जा रहा था। 8 तारीख की सुबह जब पहले रुझान आए तो कांग्रेस काफी खुश थी। कांग्रेस के नेता जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे थे और गोहाना की जलेबी पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को भेजने की बात कह रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग बढ़ी कांग्रेस के अरमान धरे रह गए।

बीजेपी ने कांग्रेस पर कसे ‘जलेबी तंज’
बीजेपी ने जीत के बाद कांग्रेस के इन बयानों पर जमकर तंज कसे। सोशल मीडिया पर गोहाना के मातूराम की जलेबी ट्रेंड होने लगी। इस पर काफी मीम भी बनने लगे। दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जब राहुल गांधी सोनीपत के गोहाना में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाई। जलेबी खाने के बाद राहुल भी इसके मुरीद हो गए और प्रियंका गांधी के लिए पैक कराकर ले गए। इसके बाद राहुल गांधी ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही। उसके बाद से गोहाना की जलेबी की चर्चा जोरों पर है।

हरियाणा के मशहूर हलवाई थे मातूराम
मातूराम हलवाई ने इस जलेबी को इजाद किया था। मातूराम की जलेबी ट्रेंड होने पर इस जलेबी की दुकान के संचालक का भी रिएक्शन आया है। मातूराम के पोते मनोज गुप्ता का कहना है कि यह फैक्ट्री का सामान नहीं, यह हमारी दुकान का सामान है। यहां 100 फीसद शुद्ध घी से जलेबी बनाई जाती है। यह एक हफ़्ते तक खराब नहीं होती। हम एक हफ्ते की गारंटी दे रहे हैं, लेक‍िन यह एक हफ्ते से ज्यादा चलेगी। जब राहुल गांधी ने इसे खाने के बाद इसकी तारीफ की, तो इसका मतलब है कि यह बढ़िया सामान है।

राहुल गांधी ने कही थी फैक्ट्री लगाने की बात
राहुल गांधी द्वारा फैक्ट्री लगाने और विदेश में इसके प्रचार-प्रसार के बारे में उन्होंने कहा कि यह फैक्ट्री का सामान नहीं है, यह हमारी दुकान का सामान है। हमारे यहां दस-बारह लोग काम करते हैं। हमारी तीन दुकानें हैं। हम 10-12 हजार लोगों को रोजगार कैसे दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दुकान मेरे जन्म से पहले से चल रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...