16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeUncategorizedकंगना की 'इमरजेंसी' पर बांग्लादेश में लगा बैन, भारत संग रिश्तों में...

कंगना की ‘इमरजेंसी’ पर बांग्लादेश में लगा बैन, भारत संग रिश्तों में आई खटास के बीच फैसला

Published on

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि बांग्लादेश में कंगना की इस फिल्म को बैन कर दिया गया है. इससे मनोरंजन जगत और सियासी खेमे में उथल-पुथल मच गई है. फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी साल 1975 में भारत में लगे आपातकाल पर आधारित है. उस वक्त देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने भारत में आपातकाल की घोषणा की थी.

इस बारे में एक सूत्र ने बताया, ‘बांग्लादेश में फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग को रोकने के पीछे भारत और बांग्लादेश के हालिया बिगड़े रिश्ते हैं. ये बैन फिल्म के कंटेंट से कम और दोनों देशों के बीच चल रही राजनीतिक गतिशीलता से ज्यादा जुड़ा है.’

इन बातों से हो सकती है दिक्कत
फिल्म ‘इमरजेंसी’ में 1971 के बांग्लादेश स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सेना, इंदिरा गांधी की सरकार की भूमिका और शेख मुजीबुर्रहमान को दिए गए समर्थन को दिखाया गया है. मुजीबुर्रहमान को बांग्लादेश का पिता कहा जाता है. वो इंदिरा गांधी को देवी दुर्गा कहते थे. ये फिल्म शेख मुजीबुर्रहमान की बांग्लादेशी उग्रवादियों के हाथों हुई हत्या को भी दिखाती है. माना जा रहा है कि इन्हीं चीजों के चलते ‘इमरजेंसी’ को बांग्लादेश में बैन किया गया है.

कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’, 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. फिल्म में भारतीय इतिहास का बड़ा चैप्टर दिखाया जाने वाला है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त बज बना हुआ है. इस पिक्चर का बांग्लादेश में बैन होना बताता है कि कैसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर दोनों देशों के राजनीतिक माहौल का गहरा असर पड़ रहा है. बांग्लादेश में बीते कुछ वक्त में भारतीय फिल्मों की रिलीज में गिरावट भी देखी गई है. कंगना की ‘इमरजेंसी’ से ‘पुष्पा 2’ आर ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज को भी रोका गया था.

कंगना को है हिट की जरूरत
‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन समेत अन्य एक्टर नजर आएंगे. दिवंगत स्टार सतीश कौशिक को भी इसमें अहम रोल निभाते देखा जाने वाला है. फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है. पिछले कई सालों में कंगना रनौत ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है. एक्ट्रेस का फिल्मी करियर काफी मुश्किलों में है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘इमरजेंसी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...