14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराजनीति'शिकायत करने वालों पर ही केस कर रहा चुनाव आयोग', आतिशी के...

‘शिकायत करने वालों पर ही केस कर रहा चुनाव आयोग’, आतिशी के निशाने पर EC से लेकर दिल्ली पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग, दिल्ली पुलिस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. दरअसल बीती रात कालका जी विधानसभा क्षेत्र में हुए बवाल के बाद चुनाव आयोग ने आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ मारपीट करने का केस दर्ज किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा, ‘कल शाम 6:00 बजे प्रचार खत्म होने के बाद साइलेंट पीरियड की शुरुआत हो गई जिसमें आचार संहिता और नियम कानून बेहद स्पष्ट हैं कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में वहां के बाहर का वाटर मौजूद नहीं हो सकता. यह चुनाव को प्रभावित करने का तरीका होता है. हमें शिकायत मिली कि रमेश बिधूड़ी के लोग जोगी क्लस्टर में लोगों को धमका रहे थे. जब हम वहां गए तो संगम विहार के रहने वाले दिनेश चौधरी, हमारे पास उनकी फोटो के जीपीएस ट्रैक हैं, वह बालमुकुंद खंड में मौजूद थे. मैंने रिटर्निंग ऑफिसर को सूचित किया जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर गई.’

उन्होंने कहा, ‘जब हम उनके पीछे-पीछे गए तो देखा कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस ने उनको जाने दिया. पुलिस थाने की ओर जाते-जाते एक और गाड़ी में रमेश बिधूड़ी की टीम के कुछ लोग नवजीवन कैंप, नेहरू कैंप की झुग्गी-बस्तियों के आसपास घूम रहे थे. अनुज बिधूड़ी, जो रमेश बिधूड़ी के सगे भतीजे हैं और सेठी के नाम से इलाके में जाने जाते हैं, इस गाड़ी में मौजूद थे. इस लोकेशन पर हमने रिटर्निंग ऑफिसर, फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस को बुलाया. जब सब वहां पहुंचे और उन्होंने वहां अनुज बिधुड़ी को देखा तो खुलेआम एसएचओ साहब ने उन्हें वहां से सबके सामने फरार करवा दिया.’

आतिशी ने बताया, ‘दो कार्यकर्ता जो वहां वीडियो बना रहे थे और घटना को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे थे उनको पुलिस ने बर्बरता से पीटना शुरू कर दिया. जो शिकायत कर रहा है, पुलिस उसकी पिटाई कर रही है. गोविंदपुरी के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने उनकी पिटाई की और उनके साथ 10 पुलिसकर्मी और मौजूद थे. लड़कों को पुलिस थाने में लात मारी गई. बिना किसी शिकायत के रात के 1:00 से सुबह 6:00 तक थाने में रखा गया.’

उन्होंने कहा, ‘इलाके के सभी सीनियर पुलिस वालों को वहां बुला लिया गया. एसीपी साउथ ईस्ट को बुलाया गया, कालकाजी के एसीपी को वहां बुलाया गया. सभी पुलिसकर्मी वहां आए लेकिन आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे. हमने चुनाव आयोग को बुलाया, पुलिस को बुलाया और चुनाव आयोग ने इस प्रकरण में रमेश बिधूड़ी की टीम पर कोई एक्शन नहीं लिया बल्कि मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया.’

सीएम ने कहा, ‘मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहती हूं कि भारत फ्री एंड फेयर चुनाव के लिए जाना जाता है और आज देश की राजधानी में खुले आम गुंडागर्दी चल रही है. बीजेपी वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं और उनको बचाने के लिए पुलिस वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं और चुनाव आयोग शिकायत करने वालों पर केस फाइल कर रहा है. राजीव कुमार जी अपनी सोती हुए आत्मा को जगाइए. हम सुबह से आपसे मिलने के लिए टाइम मांग रहे हैं और आप हमें समय नहीं दे रहे हैं. चुनाव आयोग शिकायत करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर रहा है. देश का लोकतंत्र आज राजीव कुमार जी के हाथ में है. इतिहास आज देख रहा है कि देश की राजधानी में लोकतंत्र बचेगा या नहीं.’

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...