17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रूबरू हुए भेल...

भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रूबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी

Published on

भेल भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल के विद्यार्थियों ने भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा को समझने का अवसर पाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा संजय जैन ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिपालन में छात्र-छात्राओं के एक दल ने राज्य संग्रहालय भोपाल का भ्रमण कर भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा को निकट से जाना, जिसमें उल्लेखनीय है कि पुरातत्व विभाग द्वारा सुरक्षित रखी गई। मोहनजो दारो से प्राप्त सामग्री, मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थलों से प्राप्त 10वीं और 11वीं सदी की प्रतिमाएं, छठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 20वीं शताब्दी तक की प्राचीन मुद्राएं और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उपयोग की जाने वाली महत्वपूर्ण बंदूकों व रायफलों का अवलोकन किया।

हस्तलिखित ग्रंथ भोजपत्र , 15वीं एवं उसके बाद की शताब्दियों की हस्तलिखित प्रतियाँ भी देखीं। भोपाल के नवाबों के समय की ढाई सौ वर्ष पुरानी प्राचीन कलाकृतियां एवं नवाब परिवार की शेरवानियां,होलकर, बुंदेला परिवार एवं सिंधिया घराने की पगड़ियाँ एवं विभिन्न अवसरों पर पहने जाने वाले वस्त्र देखे। ग्वालियर एवं इंदौर एवं भोपाल रियासत के अभिलेखों से भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक परम्पराओं को समझा और अनुमान लगाया कि मानव जाति अतीत में चुनौतियां का सामना कैसे करती होगी। इस अवसर पर संग्रहालय में एक फ्रेंच दम्पत्ति जिसमें पुरुष पेशे से इंजीनियर और महिला डाक्टर थीं से मिलना रोमांचकारी रहा।

उन्होंने भारत के आतिथ्य की सराहना करते हुए इसे एक यूनिक होस्ट कंट्री की संज्ञा दी। यह शैक्षणिक भ्रमण ट्रेवल टूरिज्म पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो.चित्रा खरे के संयोजन मे तथा विषय विशेषज्ञ प्रो. ललित गौड़, प्रो.अनुपमा गीते, डा.अनुपमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित था। विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से संग्रहालय की सामग्रियों की विस्तृत जानकारी पाकर छात्र -छात्राएं अभिभूत हो गये, जिन चीजों के बारे में किताबों मे पढ़ा करते थे उन्हें साक्षात देखकर भारत की विरासत और संस्कृति को निकट से समझने का अवसर पाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...