22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedजाने का समय आ गया है... अमिताभ बच्चन ने रात साढ़े 8...

जाने का समय आ गया है… अमिताभ बच्चन ने रात साढ़े 8 बजे किया यह पोस्ट तो बेचैन फैंस बोले- ऐसे मत बोला करिए सर

Published on

अमिताभ बच्चन लाख बिजी हों, पर वह रोजाना ब्लॉग और ट्विटर पर अपने दिल का हाल जरूर बयां करते हैं और मन के विचार भी साझा करते हैं। लेकिन कुछ घंटे पहले अमिताभ ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे फैंस घबरा गए और पूछने लगे कि आखिर क्या हुआ। सब ठीक तो है?

82 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 7 फरवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट पर ट्वीट किया, ‘जाने का समय आ गया है।’ इस ट्वीट को देख फैंस परेशान हो गए। एक फैन ने लिखा, ‘ऐसा मत बोला करिए सर।’ एक अन्य फैन ने पूछा, ‘क्या हो गया सर?’ एक और फैन का ट्वीट था, ‘सर जी क्या लिख रहे हैं आप मतलब?’

अमिताभ के ट्वीट ने फैंस को किया परेशान
अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्वीट में कुछ क्लियर नहीं किया कि उन्होंने जाने की बात किस संबंध में लिखी या वह किस बारे में बात कर रहे थे। पर उनके इस ट्वीट के बाद फैंस की बेचैनी बढ़ गई है और वो जानने को बेताब हैं कि आखिर हुआ क्या है।

अमिताभ ने हाल ही बेटे अभिषेक के लिए किया था पोस्ट
अमिताभ ने हाल ही बेटे अभिषेक बच्चन का 49वां बर्थडे मनाया था। इस मौके पर उन्होंने नन्हे अभिषेक की तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर अभिषेक के पैदा होने के समय की थी। तब अभिषेक बच्चन को इनक्यूबेटर में रखा गया था और अमिताभ मेटरनिटी वार्ड में खड़े होकर उन्हें निहार रहे थे।

अमिताभ बच्चन के प्रोजेक्ट्स
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इस वक्त ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। वह साल 2024 में रजनीकांत स्टारर ‘वेट्टियान’ में नजर आए थे। फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है, पर कहा जा रहा है कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...