17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़नूतन महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर सेमिनार का आयोजन

नूतन महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर सेमिनार का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

नूतन महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष डॉ उमाशंकर पचौरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. मथुरा प्रसाद, अतिरिक्त संचालक भोपाल नर्मदापुरम संभाग एवं सेमिनार की संरक्षण प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव उपस्थित हुईं। आयोजन का आरंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्जवलन से किया गया। सेमिनार के प्रयोजन एवं उद्देश्य संयोजक डॉ मुकेश दीक्षित द्वारा परिचित कराया गया।

प्राचार्य ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के आधुनिक स्वरूप एवं महत्व पर प्रकाश डाला। जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. भारती कुम्भारें के उद्बोधन के पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. मथुरा प्रसाद द्वारा सेमिनार के आयोजन के लिए महाविद्यालय को साधुवाद दिया। की नोट ऐड्रेस आमंत्रित का स्पीकर डॉ आज्ञा मिश्रा एवं डाटा साइंस डिपार्टमेंट साइंस की तकनीकी इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा दिया गया। उन्होनें उच्च शिक्षा में एआई की आवश्यचकता के अंतर्गत एडमीशन, टीचिंग लर्निंग लाईब्रेरी मेनेजमेंट, रिसर्च जॉब ऑपरच्यूनिटी आदि के बारे में बताया। तकनीकी सेशन में डॉ. दीपक तोमर प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष कंप्यूटर साइंस मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...