12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeभोपालमहाकुंभ में न जाएं, कृपया वापस लौट जाएं... कटनी से प्रयागराज तक...

महाकुंभ में न जाएं, कृपया वापस लौट जाएं… कटनी से प्रयागराज तक 300 किमी लंबा जाम, पुलिस की खास अपील

Published on

रीवा

प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जबलपुर, कटनी, रीवा होते हुए प्रयागराज जाने वाला मुख्य मार्ग पर पिछल कई घंटों से लंबा जाम लगा हुआ है। कटनी पुलिस ने हाथ जोड़कर लोगों से वापस लौट जाने की अपील तक कर दी है। इस जाम का मुख्य कारण महाकुंभ में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का एक साथ सड़कों पर उतर आना है। टोल बैरियर पर मनमानी वसूली भी इस समस्या को और बढ़ा रही है। दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया है। प्रशासन की अपर्याप्त तैयारी भी सामने आ गई है।

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। इसके चलते जबलपुर, कटनी और रीवा से होते हुए प्रयागराज जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। यह जाम लगभग 10 से 15 किमी तक लंबा है। रविवार को हालात और भी बिगड़ गए। वाहनों की लंबी कतारें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं। कटनी में तो स्थिति इतनी खराब हो गई कि पुलिस को लोगों से वापस लौट जाने की अपील करनी पड़ी।

पुलिस कर रही वापस जाने का अनुरोध
कटनी पुलिस के जवान हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से कह रहे हैं, “इलाहाबाद की सड़कें भर चुकी हैं, कृपया वापस लौट जाएं। आप के आसपास जो भी होटल, ढ़ाबा है वहां स्टे कर सकते हैं। पुलिस ने बताया कि शहर में भारी भीड़ की वजह से यात्रा में काफी परेशानी हो रही है। वे प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और वहां की सड़कें जाम हैं। पुलिस का कहना है कि 200 से 300 किमी तक लंबा जाम है। कटनी पुलिस लोगों से घर वापस लौट जाने का अनुरोध कर रही है।

लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरे वाहन
यह जाम रीवा में भी देखने को मिल रहा है। रीवा-प्रयागराज मार्ग, जो दक्षिण भारत को प्रयागराज से जोड़ता है, पर यात्री काफी परेशान हैं। वे अपनी परेशानी व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। लाखों की संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतर आने से ट्रैफिक पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। महाकुंभ के चंद दिन शेष रहने के कारण हर कोई संगम में डुबकी लगाना चाहता है।

टोल बैरियर पर भी हो रही मानमानी वसूली
टोल बैरियर पर भी मनमानी वसूली हो रही है। तीर्थयात्रियों को परेशान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के आसपास के टोल बैरियर मुफ्त कर दिए हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं किया गया। इससे यात्री काफी परेशान हैं और सरकार से टोल बैरियर पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं। सतना के बगहा बाईपास में भी भारी जाम लगा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ के कारण मझगवां के मानिकपुर रोड से सिर्फ मेला में जाने वाले वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। ट्रकों को रोका जा रहा है। चित्रकूट की ओर जाने वाले ट्रकों की एंट्री बंद कर दी गई है।

केवल गाड़ियों का काफिला नजर आ रहा
दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालु, चाहे वे केरल, तेलंगाना या महाराष्ट्र से हों, उन्हें प्रयागराज जाने के लिए रीवा-इलाहाबाद मार्ग से ही गुजरना पड़ता है। यह मार्ग हैदराबाद, नागपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, रीवा होकर चाकघाट पहुंचकर प्रयागराज जाता है। इस मार्ग पर केवल गाड़ियों का ही काफिला नजर आ रहा है। हर कोई पहले पहुंचना चाहता है, जिससे जगह-जगह जाम लग रहा है। गाड़ियों को रोककर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील स्वीकार, कोर्ट ने जारी किया वारंट

भोपाल। मप्र उच्च न्यायालय की इन्दौर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते...

शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश आवश्यक, संस्कारविहीन शिक्षा से समाज हो जाएगा दिशाहीन: निखिलेश महेश्वरी

बैरसिया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या विहार नरेला में आयोजित 'आचार्य दक्षता...

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...