7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यलखनऊ में NDLS जैसा हादसा, खंभे में करंट से JEE की कोचिंग...

लखनऊ में NDLS जैसा हादसा, खंभे में करंट से JEE की कोचिंग से लौट रही छात्रा की मौत

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में JEE की कोचिंग ले रही छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. घटना कृष्णानगर इलाके की है. ईष्टी द्विवेदी नामक छात्रा शनिवार देर शाम कोचिंग सेंटर से वापस घर लौट रही थी. उस दौरान झमाझम बारिश हो रही थी, जिस कारण स्ट्रीट लाइट के खंभे में अचानक से करंट आ गया. खंभे की कुछ तारें बिखरी पड़ी थीं. जब ईष्टी उन तारों से टच हुई तो उसे भी करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गई.

आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा को बचाने में एक राहगीर को भी करंट का झटका लगा. जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से बंथरा की कृष्णलोक कॉलोनी निवासी कारोबारी विनीत द्विवेदी सूरत में फैक्टरी चलाते हैं. उनकी पत्नी यथा द्विवेदी बच्चों के साथ कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी में किराये के मकान में रहती हैं.

विनीत की बेटी 16 वर्षीय बेटी इष्टी इंटर की छात्रा थी और फिनिक्स मॉल के पास स्थित आकाश कोचिंग में जेईई की कोचिंग ले रही थी. रोज की तरह शनिवार की दोपहर को वह घर से कोचिंग सेंटर गई थी. साढ़े छह बजे क्लास खत्म होने के बाद ईष्टी कोचिंग सेंटर से घर के लिए निकली. तभी तेज बारिश शुरू हो गई. कुछ ही देर में सड़क पर जलभराव हो गया. इष्टी सड़क के किनारे-किनारे होकर पिकैडली होटल जाने वाली रोड की तरफ जाने लगी. इस बीच तनिष्क शोरूम के सामने लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट आ रहा था. इष्टी करंट की चपेट में आ गई.

बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां हुई बेसुध
परिवार में ईष्टी बड़ी बेटी थी. उससे छोटा एक भाई है जो कि आठ साल का है. मां यथा को जब बेटी इष्टी की मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गईं. रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला. होश में आने पर वह बार-बार बेटी को याद कर बेसुध हो जा रही थीं.पुलिस ने बताया कि ईष्टी के परिजनों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई न करने और पोस्टमार्टम न कराने की बात कही है. इसे लिखित में लेकर शव उनके हवाले कर दिया गया है.

सहारा लेने के लिए पकड़ा खंभा, तभी लगा जोरदार करंट
बता दें एक महीने पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी. दरअसल, यहां एक महिला जब स्टेशन जा रही थी, उस समय बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग हो चुकी थी. रास्ते में भरे पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे का सहारा लिया तो करंट का झटका लग गया. आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा नाम की महिला दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और 3 बच्चे थे. साक्षी को भोपाल शताब्दी ट्रेन से जाना था. उस समय तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से स्टेशन के आसपास पानी भरा हुआ था.

लोगों ने की महिला को बचाने की कोशिश
स्टेशन की ओर जाते समय पानी से बचने के लिए महिला ने सहारा लेने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया. इसी दौरान महिला को करंट का जोरदार झटका लग गया और महिला गिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा तो उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की. लोगों ने सावधानी बरतते हुए महिला को खंभे से अलग किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...