भेल भोपाल।
लव जिहाद की शिकार मृतिका साक्षी कुमारी निराला के अपराधी शहनाज खान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कानूनी कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए भोपाल कलेक्टर को श्री संत रविदास सेवा संस्थान एवं श्री गुरु रविदास विश्वमहापीठ के प्रांतीय अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय भोपाल पर सैकड़ो की संख्या में हिंदुओं ने एकत्रित होकर भोपाल जिला कलेक्टर को अनुसूचित जाति एवं हिन्दू समाज द्वारा एकता का परिचय देते हुए ज्ञापन सौंप कर मांग करते हुए प्रशासन से आग्रह किया गया कि अपराधियों को फांसी की सजा एवं घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की मांग की गई। महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार द्वारा घोषणा की गई कि 20 मार्च 2025 को मानस भवन भोपाल में दोपहर 12 बजे से प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लवजिहाद की शिकार बेटियों की रक्षा और सुरक्षा के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी।
