18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने वसंतोत्सव तथा फ्लावर शो में जीते पुरस्कार

बीएचईएल ने वसंतोत्सव तथा फ्लावर शो में जीते पुरस्कार

Published on

— राजभवन, देहरादून तथा बीईजी, रुड़की में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार ने राजभवन देहरादून में आयोजित “वसंतोत्सव-2025” तथा बीईजी, रुड़की में आयोजित फ्लावर शो में, प्रतिभाग करते हुए कुल 54 पुरस्कार जीते हैं। इनमें से 10 पुरस्कार बीएचईएल ने वसंतोत्सव तथा 44 पुरस्कार फ्लावर शो में प्राप्त किए हैं। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने इन प्रतियोगिताओं में बीएचईएल का प्रतिनिधित्व करने वाली, नगर प्रशासन विभाग की टीमों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों ने हमेशा हर मंच पर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पुष्प कला एवं कौशल के क्षेत्र में बीएचईएल की इन महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अन्य रचनात्मक क्षेत्रों के प्रतिभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही श्री रंजन ने भविष्य में होने वाले आयोजनों में और अधिक उत्साह के साथ भाग लेने के लिये सभी को प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि 07 से 09 मार्च तक राजभवन देहरादून में आयोजित किए गए। वसंतोत्सव- 2025 कार्यक्रम में बीएचईएल हरिद्वार ने विभिन्न श्रेणियों में 02 प्रथम, 04 द्वितीय तथा 06 तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार 09 से 11 मार्च तक आयोजित किए गए फ्लावर शो में संस्थान ने, विभिन्न श्रेणियों में 14 प्रथम, 14 द्वितीय तथा 14 तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। साथ ही गार्डन कैटेगेरी एवं यूनिट कट फ्लावर कैटेगेरी की शील्ड भी अपने नाम की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा, नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी संजय पंवार, नगर प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बागवानी विभाग के माली आदि उपस्थित थे।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...