23.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorized82 साल की उम्र में भी नंबर वन, भारत में सबसे बड़े...

82 साल की उम्र में भी नंबर वन, भारत में सबसे बड़े टैक्सपेयर बनें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान को भी छोड़ा पीछे

Published on

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त कमाई और ईमानदारी से टैक्स भरने की मिसाल पेश की है। 82 साल की उम्र में उन्होंने साल 2024-25 के लिए सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस साल उन्होंने 120 करोड़ रुपए का टैक्स भरा, जिससे उन्होंने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया।

350 करोड़ की कमाई, 120 करोड़ का टैक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने इस साल ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के जरिए करीब 350 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के चलते उन्होंने 120 करोड़ रुपए का टैक्स अदा किया। पिछले साल की तुलना में इस बार उनका टैक्स भुगतान लगभग दोगुना हो गया है। 15 मार्च 2025 को उन्होंने 52.5 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त जमा कर अपना टैक्स पूरा किया।

शाहरुख, सलमान और विजय को छोड़ा पीछे
2023-24 के फाइनेंशियल ईयर में शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था, जिससे वह सबसे बड़े टैक्सपेयर सेलिब्रिटी बने थे। वहीं, सलमान खान ने 75 करोड़ और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने 80 करोड़ रुपए का टैक्स दिया था। लेकिन इस साल अमिताभ बच्चन ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया।

बिग बी के लग्जरी बंगले और कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन मुंबई में पांच आलीशान बंगलों के मालिक हैं, जिनमें ‘जलसा’, ‘प्रतीक्षा’, ‘वत्स’ और ‘जनक’ शामिल हैं। वह जलसा बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। प्रतीक्षा बंगला, जिसकी कीमत 160 करोड़ रुपए है, उन्होंने पिछले साल अपनी बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया था।

इसके अलावा, उनके पास 11 लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है, जिनमें रॉल्स रॉयस फैंटम, लेक्सस, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज शामिल हैं। खास बात यह है कि उनकी कारों के नंबरों में हमेशा 2 अंक जरूर होता है, क्योंकि वह इसे अपना लकी नंबर मानते हैं।

260 करोड़ के प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं अमिताभ
बिग बी उन चुनिंदा भारतीय हस्तियों में शामिल हैं, जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके इस जेट की कीमत करीब 260 करोड़ रुपए है। वह अक्सर अपनी यात्राओं के लिए इसी प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं।

1600 करोड़ की नेटवर्थ, आज भी सुपरस्टार
अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 1,600 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा फिल्मों, टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। इसके अलावा, वह शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में भी निवेश करते हैं। 80 के दशक के ज्यादातर सितारों की चमक फीकी पड़ गई, लेकिन बिग बी आज भी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार बने हुए हैं।

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...