14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेल7.2 करोड़ का खिलाड़ी पर चवन्नी का परफॉर्मेंस, 2 गेंद खेला तीसरी...

7.2 करोड़ का खिलाड़ी पर चवन्नी का परफॉर्मेंस, 2 गेंद खेला तीसरी में कैसे आउट हुआ पता ही नहीं चला

Published on

कोलकाता

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 47वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता के गेंदबाजों ने गजब बॉलिंग की। खासकर कोलकाता के स्पिनर्स ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे अनकैप्ड युवा भारतीय खिलाड़ी कुमार कुशाग्र। बता दें कि यह कुमार कुशाग्र की पहली आईपीएल की पारी थी, जिसमें वह पूरी तरह से फ्लॉप हो गए।

7.2 करोड़ का खिलाड़ी हुआ फ्लॉप
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। लेकिन अपनी पहली आईपीएल पारी में पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। वह 3 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, वह काफी अजब-गजब तरीके से आउट हुए।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 15वां ओवर कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती डाल रहे थे। उस ओवर की तीसरी गेंद पर कुमार कुशाग्र स्ट्राइक पर थे। कुशाग्र ने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की। लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का एज लिया। गेंद उनके पैड पर लगकर खड़ी हो गई। ऐसे में विकेटकीपर फिल सॉल्ट ने एक हाथ से कमाल का कैच पकड़ा और कुशाग्र 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

केकेआर के सामने 154 रन का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि इतना असरदार साबित नहीं हुआ। दिल्ली की लगातार विकेट गिरती रही। ऐसे में डीसी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रही। कोलकाता के सामने अब 154 रन का टारगेट है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक नाबाद 35 रन कुलदीप यादव ने बनाए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...