13.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराजनीति'तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो...', सपा सांसद की टिप्पणी पर...

‘तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो…’, सपा सांसद की टिप्पणी पर बीजेपी बोली- देश से माफी मांगो

Published on

नई दिल्ली,

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया है. इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने सपा सांसद रामजी लाल पर तीखा पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहे हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए जो औरंगजेब को हीरो मान रहे हैं.

सबसे पहले ये जानिए कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि बीजेपी के लोगों का ये तकियाकलाम बन गया है कि इनमें बाबर का DNA है. रामजी लाल ने कहा कि ‘मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था’. उन्होंने कहा कि ‘मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो, ये हिन्दुस्तान में तय हो जाना चाहिए कि बाबर की आलोचना करते हो लेकिन राणा सांगा की आलोचना नहीं करते?’

कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहेः मनोज तिवारी
रामजी लाल सुमन के इस बयान पर बीजेपी का गुस्सा फूटा है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहे हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए जो औरंगजेब को हीरो मान रहे हैं. औरंगजेब देश का शत्रु था. हमने कभी नहीं कहा कि मुसलमान बाबर के वंशज हैं, देश के मुसलमान हमारे हैं.

ऐसे अपवित्र शब्द अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्यः पीपी चौधरी
बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि राज्यसभा में सपा सांसद की मेवाड़ के शूरवीर के प्रति अमर्यादित टिप्पणी ने हमारे इतिहास को अपमानित किया है, लोकतंत्र के पावन मंदिर में ऐसे अपवित्र शब्द अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य हैं.

समस्त हिंदू समाज का घोर अपमानः संजीव बालयान
बीजेपी नेता संजीव बालयान ने रामजी लाल सुमन पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि धिक्कार है, तुष्टिकरण की सभी हदें पार करके सपा नेता रामजी लाल सुमन द्वारा संसद में ‘महान वीर राणा सांगा’ को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है. सपा को ऐसे शर्मनाक कृत्य पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए.

बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पारः राजकुमार चाहर
बीजेपी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दीं. बाबर औरंगजेब के पक्ष में संसद में बयान देकर वह महावीर शूरवीर योद्धा राणा सांगा का अपमान कर रहे हैं. ये राजपूत समाज के साथ पूरे राष्ट्र का अपमान है, समस्त वीर लड़ाकों और योद्धाओं का अपमान है, जो मुगलों से लड़े थे. उन्होंने कहा कि ये हैं समाजवादी पार्टी के विचार.

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...