21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP: गंजबासौदा के आदर्श हत्याकांड में नया मोड़, नकली किन्नरों पर कार्रवाई...

MP: गंजबासौदा के आदर्श हत्याकांड में नया मोड़, नकली किन्नरों पर कार्रवाई की मांग, सड़कों पर प्रदर्शन

Published on

विदिशा ,

विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुए आदर्श हत्या कांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. इस मामले में स्थानीय किन्नर समाज खुलकर सामने आ गया है और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. किन्नर समाज ने हत्यारे किन्नरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए फर्जी किन्नरों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों की पहचान के लिए 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की.

दरअसल, किन्नर समाज का कहना है कि फर्जी किन्नर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे उनकी बदनामी हो रही है. उन्होंने कहा, “जो भी आदर्श के हत्यारे किन्नरों का पता बताएगा, उसे 5000 रुपए का इनाम दिया जाएगा.”किन्नर समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर लिखा था, “यही असली लूटपाट करने वाले किन्नर हैं, समाज इनको शगुन या बधाई न दे.”

किन्नर समाज के प्रतिनिधि मुन्ना नायक और रत्ना नायक ने ट्रेन में सवार उन यात्रियों पर भी सवाल उठाए, जो मारपीट के दौरान मूकदर्शक बने रहे. मुन्ना नायक ने कहा, “जब तीन-चार किन्नर एक युवक को बेरहमी से मार रहे थे, तब पूरी ट्रेन बोगी के लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे. यह उससे भी ज्यादा दुखद है.”

क्या है मामला?
यह घटना 15 मार्च को गंजबासौदा से भोपाल जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में हुई थी. ट्रेन में कुछ किन्नरों ने आदर्श विश्वकर्मा नामक युवक से पैसे मांगे थे. पैसे न देने पर विवाद बढ़ा और किन्नरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बाद में उसका शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक के पास मिला था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें किन्नरों को मारपीट करते देखा गया.

गंजबासौदा के एसडीओपी मनोज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि मृतक आदर्श के शरीर पर कई चोट के निशान थे, जो उसकी मौत का कारण बने. उन्होंने कहा, “पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

किन्नर समाज की मांग
किन्नर समाज ने मांग की है कि फर्जी किन्नरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी छवि खराब न हो. उन्होंने कहा कि असली किन्नर केवल शगुन और बधाई लेकर अपना जीवन चलाते हैं, लेकिन फर्जी किन्नर इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर पूरे समुदाय को बदनाम कर रहे हैं. इस प्रदर्शन के दौरान किन्नर समाज ने स्थानीय प्रशासन से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...