13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालएमपी में चल रहा IPL सट्टेबाजी का 'खेल', गुप्त सूचना पर पहुंच...

एमपी में चल रहा IPL सट्टेबाजी का ‘खेल’, गुप्त सूचना पर पहुंच गई पुलिस, मौके से मिला इतना सामान

Published on

छिंदवाड़ा

जिले में पुलिस ने IPL सट्टेबाजी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए चल रहे सट्टे के किंगपिन तक पहुंचने के लिए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई। ऑनलाइन मास्टर आईडी, लाखों रुपये के लेन-देन और मोबाइल ऐप्स के जरिए चल रहे सट्टेबाजी का खुलासा हुआ।

दरअसल, 25 मार्च की रात को कोतवाली पुलिस को एक सूचना मिली थी। छापाखाना निवासी यश गुप्ता (26 वर्ष) अपने मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट सट्टे की मास्टर आईडी चला रहा है। उसी के जरिए लोगों को अवैध सट्टे में शामिल कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और ऑपरेशन को अंजाम देने की योजना बनाई।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश रघुवंशी की टीम ने छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आईफोन 13 प्रो (ब्लू रंग), 5000 रुपये नकद और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कई डिजिटल दस्तावेज जब्त किए हैं।

ऐप्स और डिजिटल पेमेंट्स का जाल
जब्त किए गए मोबाइल की जांच में सामने आया कि आरोपी MR.BEAN प्लेटफॉर्म पर “ydyash25” नाम की यूजर आईडी से सट्टेबाजी कर रहा था। इसके अलावा, Crickbuzz ऐप पर लाइव सट्टे के रेट्स और रन अपडेट्स देखे जा रहे थे। पुलिस को मोबाइल में PhonePe के जरिए हुए बड़े पैमाने पर लेन-देन के सबूत भी मिले।

पूछताछ में यश गुप्ता ने खुलासा किया कि उसे यह मास्टर आईडी सौरभ प्रेमचंदानी (निवासी सिवनी) ने 3% कमीशन पर उपलब्ध कराई थी। यानी यश सिर्फ एक माध्यम था, असली खेल इसके पीछे कोई और चला रहा था।

मुख्य सट्टेबाज फरार
पुलिस ने यश गुप्ता के खिलाफ मध्य प्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(क) और धारा 49 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस सट्टे का असली सरगना सौरभ प्रेमचंदानी (निवासी सिवनी) फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...