21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यलड़की ने किया प्रेम विवाह तो लग गया 12 लाख का जुर्माना,...

लड़की ने किया प्रेम विवाह तो लग गया 12 लाख का जुर्माना, नहीं बनी बात तो दी ये बड़ी चेतावनी

Published on

जालोर

राजस्थान के जालोर में प्रेम विवाह करना एक युवती को भारी पड़ गया। इसके चलते अब उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। यही नहीं समाज की पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए समाज से हुक्का पानी बंद कर 12 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगा दिया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर पीड़ित युवती ने सुसाइड करने के धमकी दे डाली है।

सुनवाई नहीं हुई तो युवती ने कहा- सुसाइड करूंगी
हैरान कर देने वाला यह मामला जालोर के भीनमाल से सामने आया है, जहां एक युवती ने जोधपुर में पिछले साल 20 दिसंबर को प्रेम विवाह कर लिया। इससे नाराज समाज की पंचायत ने युवती और उसके परिवार के लोगों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। इधर, मामले की जालोर एसपी को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे युवती बुरी तरह आहत है। अब युवती ने सुसाइड करने की धमकी दे दी है। पीड़िता ने बताया कि मामले को लेकर गत 27 मार्च को वह जालोर के एसपी से मिलकर अपनी पीड़ा बता चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

12 लाख रुपए का जुर्माना भरो, नहीं तो समाज से बाहर
भीनमाल की रहने वाली इस युवती को अब प्रेम विवाह करना काफी भारी पड़ रहा है। एक ओर समाज की पंचायत उसे और परिवार को प्रताड़ित कर रही है। वहीं पंचायत ने परिवार पर 12 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनका समाज का हुक्का पानी भी बंद कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि समाज का फरमान है कि यदि जुर्माना नहीं भरा गया, तो उसके परिवार को आजीवन समाज से बहिष्कृत किया जाएगा। इस फरमान के कारण युवती और उसका परिवार काफी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...