10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलजो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था, विराट कोहली ने...

जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था, विराट कोहली ने वो कारनामा कर दिया

Published on

मुंबई:

विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, वो कोई न कोई रिकॉर्ड बना ही देते हैं। वह टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कमाल आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मैच में किया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले विराट के नाम 402 मैच की 385 पारी में 12983 रन थे। तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ चौका मारकर उन्होंने अपने 13000 रन पूरे किए।

13000 रन बनाने वाले विराट 5वें बल्लेबाज
विराट कोहली से पहले चार बल्लेबाजों के नाम इस फॉर्मेट में 13 हजार रन थे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के अलावा इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, पाकिस्तान के शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड भी 13 हजार रन बना चुके हैं। गेल एकमात्र बल्लेबाज बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 14 हजार से ज्यादा रन हैं। हालांकि सबसे कम पारी में यहां तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 381 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। विराट कोहली ने 386 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
14562 – क्रिस गेल
13610 – एलेक्स हेल्स
13557 – शोएब मलिक
13537 – कीरोन पोलार्ड
13050 – विराट कोहली

29 गेंदों पर विराट ने ठोकी फिफ्टी
विराट कोहली इस मुकाबले में बेहतरीन लय में थे। दूसरे ओवर में उन्हें दीपक चाहर के खिलाफ चौका मारा। फिर तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बैक टू बैक चौका लगाया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तो विराट ने छक्का लगा दिया। 29 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। उनके बल्ले से 67 रनों की पारी निकली। 14वें ओवर की पहली गेंद पर विराट को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। 42 गेंदों की पारी में आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 8 चौके और 2 छक्के मारे।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...