27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअयोध्या: राम मंदिर में एक और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी, जानिए...

अयोध्या: राम मंदिर में एक और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी, जानिए डिटेल

Published on

अयोध्या ,

अयोध्या के राम मंदिर में एक और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी चल रही है, जिसमें भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जाएगा. यह समारोह पिछले साल 22 जनवरी को हुए कार्यक्रम की तुलना में छोटा होगा. राम दरबार की मूर्तियों का निर्माण जयपुर के कारीगर कर रहे हैं.

समारोह की विशेषताएं-
– राम दरबार की स्थापना मंदिर की पहली मंजिल पर होगी.
– भगवान राम की स्थापना राजा के रूप में की जाएगी.
– समापन समारोह… ये एक तरह से राम मंदिर निर्माण का समापन समारोह होगा.
– भव्य आयोजन… समारोह की तैयारी चल रही है, उम्मीद की जा रही है कि यह एक भव्य आयोजन होगा.

पिछले साल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे, जिसमें आठ हजार से ज्यादा लोगों को न्योता दिया गया था. वहीं, अब तक राम मंदिर निर्माण के लिए 5000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान प्राप्त हो चुका है.

कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. ये दिसंबर के आखिर तक पूरा हो जाएगा. सबसे पहले अप्रैल 2024 को मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की तैयारी की जा रही है. मई की शुरुआत में ही अच्छी तिथि अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का भी कहना है कि मंदिर निर्माण में लगभग सारी मूर्तियां 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर अपने-अपने स्थान पर स्थापित हो जाएंगी. पूजन, प्राण प्रतिष्ठा का समय धार्मिक स्थिति तय करेगी कि किस तिथि में भगवान राम के दरबार की स्थापना की जाए.

Latest articles

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...