19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र शुरू...

पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएं— राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने प्रदेश के सभी जिलों में पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की बात कही। इन परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राएं राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और मेडिकल एवं अभियांत्रिकी सहित अन्य पाठयक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे ।उन्होंने पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति की राशि में बढ़ोतरी करने को भी कहा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अपने सुझावों पर चिंतन शिविर में उपस्थित केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री (एसजेएंडई) डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्य मंत्री बीएल वर्मा का ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 2025 को मंगलवार 8 अप्रैल को संबोधित कर रही थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि चिंतन शिविर के आयोजन में देशभर के राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सामाजिक न्याय, समावेशन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया है।

उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर नीतिगत दिशा तय करने में मील का पत्थर सिद्ध होते हैं। शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग के नीति निर्माण, कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य को ध्यान में रख आयोजित किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभिन्न राज्यों के सामाजिक न्याय और अधिकारिता के प्रभारी मंत्री और विभागीय अधिकारी चिंतन शिविर में उपस्थित थे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...