11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया में अब तक 162 की मौत, देखें भूकंप से तबाह शहर...

इंडोनेशिया में अब तक 162 की मौत, देखें भूकंप से तबाह शहर की तस्वीरें

Published on

नई दिल्ली

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को एक तेज भूकंप आया. इसकी तीव्रता 5.4 रही. लेकिन इतनी तीव्रता ने भी इंडोनेशिया में तबाही की एक ऐसी लकीर खींच दी कि इससे उबरने में भी काफी समय लगने वाला है. अभी तक 162 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. भूकंप के झटके इतने तेज रहे कि इमारतें हिलने लगीं, दुकानें ध्वस्त हो गईं और कई लोगों के घर बर्बाद हो गए. जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा और सभी इधर-उधर भागते रहे.

इस त्रासदी की जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं, सभी तबाही की अलग ही कहानी बयां कर रही हैं. लोग खौफजदा हैं, जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल है और तेज गति से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बड़ी बात ये है कि भूकंप आने के बाद कई लोगों का इलाज सड़क पर भी किया जा रहा है. जमीन पर ही पीड़ित लोग लेटे हुए हैं और उनका उपचार जारी है.

ऐसी भी तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर लोगों की दुकानें भूकंप की वजह से जमींदोज हो गई हैं. जमीन पर ही बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है. लोगों को बचाने पर रेस्क्यू टीम की तरफ से जोर दिया जा रहा है. इससे पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 6.6 थी.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this