13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में 210 रुपए लीटर दूध, 1100 रुपए किलो चिकन, तड़प रही...

पाकिस्तान में 210 रुपए लीटर दूध, 1100 रुपए किलो चिकन, तड़प रही जनता पर शहबाज ने फोड़ा बिजली

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सामने झुक गए हैं। आईएमएफ के साथ बातचीत में शहबाज सरकार कोई भी शर्त मानने को तैयार नहीं थी। लेकिन अब टीम के पाकिस्तान से जाते ही, हर शर्त पर अपनी सहमति दिखाने लगी है। केंद्रीय कैबिनेट ने रविवार को बिजली सब्सिडी खत्म करते हुए कीमतें बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। बिजली समेत कई तरह की सब्सिडी हटाना IMF की शर्तों में शामिल था। वर्चुअल तरीके से बातचीत से पहले पाकिस्तानी कैबिनेट ने आईएमएफ को खुश करने के लिए यह फैसला लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान में दूध 230 रुपए और चिकन 1,100 रुपए में मिल रहा है।

IMF के साथ पाकिस्तान की पॉलिसी लेवल बातचीत सफल हुई थी। लेकिन दोनो पक्षों में स्टाफ लेवल बातचीत पूरी नहीं हो सकी थी। कैबिनेट ने फैसला किया है कि फरवरी-मार्च 2023, मार्च-मई 2023, जून-अगस्त और सितंबर-नवंबर तक बिजली की कीमतों में 7.91 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी होगी। इस प्लान के तहत सरकार अब से 3.21 रुपए प्रति यूनिट, मार्च-मई से 0.69 रुपए और जून से अगस्त 2023 तक इसे फिर 1.64 रुपए यूनिट बढ़ाएगी। सितंबर-नवंबर के बीच सरकार बिजली दरों में एक बार फिर 1.98 रुपए यूनिट की बढ़ोतरी करेगी।

पाकिस्तान में दूध की कीमतें आसामान पर
सरकार ने मार्च 2023 से निर्यातकों को दी जाने वाली 65 अरब रुपए की बिजली सब्सिडी को भी खत्म करने की मंजूरी दी है। इससे माना जा रहा है कि पाकिस्तानी उद्योगों पर बड़ा दबाव पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि महंगाई सिर्फ बिजली पर दिख रही है। पाकिस्तान में बिजली के साथ अन्य चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान में दूध की कीमतें 210 रुपए को पार कर गई हैं। अगर भारतीय मुद्रा में इसे देखा जाए तो यह 65 रुपए लीटर है।

चिकन की कीमतें बढ़ीं
दूध के अलावा चिकन की कीमतों में भी बढ़ोतरी लगातार देखी जा रही है। पिछले दो दिनों में ही पाकिस्तान में चिकन का दाम एक झटके में 30-40 रुपए बढ़ गया है। फरवरी के शुरुआती महीनों की बात करें तो चिकन का रेट 390-440 रिपए प्रति किग्रा था। वहीं, जनवरी में यह 380-420 रुपए के करीब बिक रहा था। लेकिन अब चिकन 700-780 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है। कुछ दिनों पहले ही इसका दाम 620-650 रुपए प्रति किग्रा था। बोनलेस पीस की बात करें तो यह 1000-1100 रुपए प्रतिकिग्रा बिक रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...