20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअरब सागर में 3000 असॉल्‍ट राइफल, 6 लाख गोलियां... जानें कहां जा...

अरब सागर में 3000 असॉल्‍ट राइफल, 6 लाख गोलियां… जानें कहां जा रहा था तबाही का हथियार, खुलासा

Published on

मस्‍कट

अरब सागर में फ्रांस और अमेरिका की नौसेना को पिछले दिनों बड़ी सफलता हाथ लगी थी। अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों ही देशों की नौसेनाओं ने 3 हजार असॉल्‍ट राइफल, 578,000 गोलियां और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें पकड़ी गई हैं। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि ये तबाही मचाने के हथियार ईरान से युद्धग्रस्‍त यमन जा रहा था और उसे हूती विद्रोहियों को दिया जाना था। इन हथियारों को गत 15 जनवरी ओमान की खाड़ी में पकड़ा गया था।

अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के प्रवक्‍ता कमोडोर टिम हाकिंस ने कहा, ‘अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े ने सूचनाओं को साझा किया और पूरे अभियान में समन्‍वय किया। हमने अंतत: पकड़े गए हथियारों को सहयोगी देश की सेना के साथ मिलकर अपने कब्‍जे में ले लिया है।’ सीएनएन के मुताबिक फ्रांस की नौसेना ने इस पूरे अभियान में मदद की। अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले महीने 3 हजार से ज्‍यादा असॉल्‍ट राइफल, 578,000 गोलियां और 23 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें पकड़ी गई हैं।

यमन की सरकार को सऊदी अरब का समर्थन हासिल
अमेरिकी सेना के मध्‍य कमान ने कहा कि पिछले दो महीने में यह चौथी बार है जब इतने बड़े पैमाने पर हथियार पकड़े गए हैं। उसने बताया कि इन दो महीनों में 5000 हथियार और 16 लाख गोलियां यमन जाने से रोकी गई हैं। उसने कहा कि इसके अलावा ड्रोन बनाने के लिए जरूरी 100 इंजन को भी पकड़ा गया है। यह हूती विद्रोहियों को जा रहा था जो अक्‍सर ड्रोन विमानों से सऊदी अरब और यूएई पर हमला करता है। इससे पहले अमेरिकी मध्‍य कमान ने कहा था कि 2,116 ईरानी राइफलों को पकड़ा गया था।

यमन में साल 2015 से ही गृहयुद्ध चल रहा है। ईरान हूती विद्रोहियों की हथियार से लेकर राजनीतिक समर्थन तक हर तरह से मदद कर रहा है। हूती विद्रोहियों ने इस युद्ध के शुरुआती दिनों में सरकार का तख्‍तापलट कर दिया था। यमन की सरकार को सऊदी अरब की गठबंधन सेना का समर्थन हासिल है। इसके अलावा अमेरिका भी सऊदी गठबंधन को ही समर्थन दे रहा है। इस जंग की वजह से यमन खंडहर में तब्‍दील हो गया है और हर तरफ भुखमरी और गरीबी है। अब तक हजारों लोग इस जंग में जान गंवा चुके हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...