22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदुओं पर हमलों के बीच भारतीय उच्चायोग के 500 कर्मचारी बांग्लादेश में,...

हिंदुओं पर हमलों के बीच भारतीय उच्चायोग के 500 कर्मचारी बांग्लादेश में, हिंसा के बीच बढ़ी सुरक्षा की चिंता

Published on

ढाका

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हालात असामान्य बने हुए हैं। सरकारी दफ्तरों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ढाका छोड़ने के बाद शेख हसीना भारत आ गई हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश में उनकी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारियां की जा रही हैं। राजधानी ढाका में सबसे ज्यादा उथलपुथल देखी जा रही है। बिगड़ते हालात ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बांग्लादेश से भारतीय छात्र शेख हसीना के इस्तीफे से पहले ही लौट आए थे लेकिन अभी भी करीब 500 भारतीय ढाका और दूसरे शहरों में मौजूद हैं।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, सिलहट और खुलना में सहायक उच्चायोगों में करीब 500 भारतीय काम करते हैं। इनमें कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हैं। इन लोगों की सुरक्षा को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है। ये चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि सेना और पुलिस शहरों से गायब है और भीड़ उत्पात मचा रही है। शेख हसीना को भारत की करीबी नेता माना जाता रहा है। ढाका छोड़ने के बाद भी वह भारत आई हैं। वहीं सड़कों पर उतरी भीड़ हसीना की विरोधी है, इसलिए भी भारतीयों को निशाना बनाए जाने का अंदेशा है। हालात को देखते हुए ढाका में भारतीय उच्चायोग से गैरजरूरी कर्मचारियों और परिवारों की वापसी स्वैच्छिक आधार पर वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से करने की कवायद हो रही है। सभी राजनयिक उच्चायोग में ही हैं और उच्चायोग काम कर रहा है।

‘नई सरकार बनने पर भी हालात संभालना आसान नहीं होगा’
राजनीतिक टिप्पणीकार प्रोफेसर नजमुल अहसन कलीमुल्लाह का कहना है कि जब तक मौजूदा स्थिति शांत नहीं हो जाती तब तक अंतरिम सरकार के लिए काम करना एक चुनौती होगी। भले ही नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को इसमें शामिल किया जाए। फिलहाल सड़कों पर घूमती बेकाबू भीड़ जो भी चाहे, करने के लिए आजाद नजर आ रही है।

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सेना में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और कई को पदोन्नत किया गया है। सेना की मदद से देश में नई सरकार बन सकती है। वहीं डैफोडिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ढाका के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर तनवीर अबीर का कहना है कि हसीना ने देश छोड़कर ठीक नहीं किया है। अबीर ने कहा कि हसीना ने देश को संकट की स्थिति में छोड़कर जाना चुना। एक नेता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी विपरीत परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहना है, जिसमें हसीना फेल हुई हैं।

Latest articles

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...