16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'70 लाख सैलरी, नहीं हो रहा गुजारा...' कनाडा में रह रहे भारतीय...

’70 लाख सैलरी, नहीं हो रहा गुजारा…’ कनाडा में रह रहे भारतीय युवक का ‘दर्द’, Video में कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

अच्छी सैलरी और बेहतर लाइफ क्वालिटी के लिए लोग भारत से अक्सर दूसरे देश की और मूव करते हैं. अपना वतन छोड़ते हैं. भारत में NRI को एक अलग ही नजरिया से देखा जाता है. लोगों के मन में ख्याल यही होता है कि कनाडा या अमेरिका में बसे लोग अपनी जिंदगी के पीक पर हैं, सैलरी अच्छी पा रहे हैं, और अपने काम को लेकर खुश हैं. लेकिन इस परसेप्शन से अलग कहानी कुछ और भी है.

एनआरआई को ऊंची सैलरी मिलने के बावजूद जीवन की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. महंगे शहरों में रहने की वजह से उन्हें लाइफ स्टाइल मेंटेन करने की कॉस्ट, स्ट्रेस, और कभी-कभी अकेलेपन का सामना करना पड़ता है. इसलिए, जो सपना दूसरे देशों में बसने का होता है, उसकी जमीनी हकीकत कई बार अलग ही होती है.

कुछ ऐसी ही राय को लेकर भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल ने रखी. पीयूष मोंगा, जो कि एक कंटेंट क्रिएटर है उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. जहां एक भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल अपने काम के बारे में बता रहे हैं. साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि उन्हें यहां सालाना 70 लाख भारतीय रूपए से ज्यादा सैलरी मिलती है लेकिन ये सैलरी टोरंटो से जैसे शहर में गुजारा करने के लिए काफी नहीं है.

कहां-कहां खर्च होती है सैलरी
वीडियो में टेक प्रोफेशनल ने बताया कि उनकी सैलरी 100,000 डॉलर है. भारतीय रुपये में देखा जाए तो यह 70 लाख है, जिसमें केवल किराया लगभग $3,000 (लगभग 2,51,130 रुपये) में चला जाता हैजब मोंगा ने पूछा-आप कितनी सैलरी कमाते हैं तो टेक प्रोफेशनल ने जवाब दिया, 100,000 डॉलर से ऊपर, लेकिन यह आजकल काफी नहीं है. खासकर यदि आप डाउनटाउन में रहते हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि भाई टोरंटो, कनाडा में SAP स्पेशलिस्ट के रूप में सालाना 115,000 डॉलर से संतुष्ट नहीं है.

क्या आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई, खासकर कनाडा में रहने वाले भारतीय यूजर्स के. एक यूजर ने लिखा-मैं भी इंफोसिस SAP में लाइफ साइंस डिपार्टमेंट में था. वे मुझे अमेरिका भेजना चाहते थे, मेरे कई सहकर्मी वहां गए और एक साल बाद कंपनी बदल ली.

कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि उन्हें तैयारी कर कंपनी बदलनी चाहिए ताकि अधिक पैसे कमा सकें, क्योंकि सर्विस कंपनियों में इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर से बेहतर सैलरी नहीं मिलती, चाहे स्थान अमेरिका हो या कनाडा। वहीं, सभी लोग इस टेक प्रोफेशनल की शिकायत से सहमत नहीं थे. एक यूजर ने लिखा-मनुष्य कभी भी पैसे से संतुष्ट नहीं होता. कनाडा में जीवन का आनंद लें, यह वर्तमान परिस्थितियों में भारत से 20 गुना बेहतर है

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...