9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआज धरती से टकराने वाला है बड़ा सोलर तूफान, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के...

आज धरती से टकराने वाला है बड़ा सोलर तूफान, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के लिए बड़ा खतरा, नासा ने जारी की चेतावनी

Published on

वॉशिंगटन:

धरती रहने वाले अपने आपको तैयार कर लें। एक बड़ा सौर तूफान धरती की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सौर तूफान की धरती से टक्कर को लेकर चेतावनी जारी की है। इस टक्कर का इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों पर असर हो सकता है। नासा ने बताया है पृथ्वी वर्तमान सौर चक्र की सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला के बाद कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से टकराव की तैयारी कर रही है। सौर चक्र आम तौर पर लगभग 11 वर्षों तक चलते हैं। नासा के अनुसार, पृथ्वी ने 2017 के बाद से X9 क्लास की सौर ज्वाला नहीं देखी है।

सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला
वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य के 11 वर्षीय वर्तमान सौर चक्र का चरम साल 2025 में अपेक्षित है। इसके चलते सौर ज्वालाएं, सन स्पॉट और सीएमई में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में सनस्पॉट AR3842 ने 3 अक्टूबर को सौर चक्र 25 की सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला पैदा की, जिसे X9.1 ज्वाला के रूप में वर्गीकृत किया गया।

रविवार को हो सकती है टक्कर
इस सौर ज्वाला से हुआ विकिरण विस्फोट इतना तेज था कि इसने अफ्रीका और दक्षिण अटलांटिक पर रेडियो संकेतों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। करीब 30 मिनट तक रेडियो सिग्नल प्रभावित हुए। इसके साथ ही दो विशाल सीएमई भी रिलीज हुए। पहला सीएमई 4 अक्टूबर को टकराया लेकिन रविवार 6 अक्टूबर को इसका असली असर होगा, जब एक मजबूत सीएमई G3 श्रेणी के भू-चुंबकीय तूफानों को ट्रिगर कर सकता है। इससे मध्य अक्षांशों पर एक सुंदर ऑरोरा (आसमान में चमकीली रोशनी) नजर आ सकती है।

सूर्य का हालिया गतिविधि में असामान्य रूप से सक्रियता देखी जा रही है। इसने साल 2024 में 41 एक्स क्लास फ्लेयर्स रिलीज किए हैं, जो पिछले में आए कुल फ्लेयर्स से अधिक है। विशेषज्ञ संकेत देते हैं कि हम अनुमान से पहले ही सोलर मैक्सिमम फेस में प्रवेश कर चुके हैं। इसकी बढ़ी हुई गतिविधि के 2025 तक जारी रहने की उम्मीद है।

क्या होगा असर?
आने वाला सौर तूफान दूरसंचार और उपग्रहों को बाधित कर सकता है। भारतीय वैज्ञानिक इसकी निगरानी कर रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विशेषज्ञों ने भारतीय उपग्रह संचालकों को एहतियात बरतने के लिए सूचित कर दिया है। अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके पहले मई में शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया था। तब उत्तरी गोलार्द्ध में ऑरोरा नजर आई थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...