16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी अरबपति ने माना भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा, कहा-पूरी दुनिया देखेगी भारत...

अमेरिकी अरबपति ने माना भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा, कहा-पूरी दुनिया देखेगी भारत की ग्रोथ की तूफानी रफ्तार

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी अरबपति Ray Dalio ने भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा माना है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अरबपति रे डालियो ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 के दौरान कहा कि भारत की विकास दर पूरी दुनिया में सबसे तेज होगी। अरबपति रे डालियो ने कहा कि भारत में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। ‘सरकार और बदलती विश्व व्यवस्था’ सत्र के दौरान, डेलियो ने इस बात पर जोर दिया कि भारत आने वाले वर्षों में सबसे ज्यादा तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। पिछले 10 वर्षों के अध्ययन से और जो हम देश के लिए देख रहे हैं उसके आधार पर, भारत में सबसे बड़ी और सबसे तेज विकास दर होगी। यह देश दुनिया के बाकी देशों के बीच सबसे बड़ा बदलाव देखेगा।

अमेरिका और चीन जैसे देश भी छूट जाएंगे पीछे
ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने कहा कि अमेरिका और चीन के विपरीत, जो शक्ति संघर्ष में लगे हुए हैं, यह भी पीछे छूट जाएंगे। भारत आने वाले वर्षों में विकास के मामले में तेजी से ऊपर उठने में सक्षम होगा। यूएई के कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी के साथ बातचीत में डालियो ने कहा, जो देश युद्ध से दूर रहे, उन्हें फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर अच्छी है। भारत में आने वाले समय में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है।

कौन हैं रे डालियो
आपको बता दें कि रे डालियो – रे डालियो ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स के को-चेयरमैन और को चीफ इंवेस्‍टमेंट ऑफिसर हैं। ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स फ्यूचर इन्वेस्‍टमेंट इनिशिएटिव इवेंट का हिस्‍सा थी। इसे ‘दावोस इन द डेजर्ट’ भी कहा जाता है। इसमें विभिन्‍न देशों के हाई प्रोफाइल लोग हिस्‍सा लेते हैं। रे डालियो पहले भी कई मौकों पर भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ कर चुके हैं। उनके मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...