14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी लड़के ने पेरेंट्स को मारकर पुलिस पर चलाई गोली, बॉडीकैम वीडियो...

अमेरिकी लड़के ने पेरेंट्स को मारकर पुलिस पर चलाई गोली, बॉडीकैम वीडियो से चौंकाने वाली गोलीबारी का खुलासा

Published on

फ्लोरिडा

फ्लोरिडा में एक 19 वर्षीय लड़के ने कथित तौर अपने माता-पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, बाद में आरोपी भी अपने घर के एक कमरे में मृत पाया गया। इस घटना के संबंध में हिल्सबोरो काउंटी के डिप्टी के बॉडी कैमरे से ली गई फुटेज हाल ही में जारी कई गई है, जिसे शनिवार (15 जून) रात गोलीबारी के दौरान गोली लगी थी। वीडियो बेहच चौंकाने वाला है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रात करीब 11:09 बजे अधिकारी टाम्पा के कैक्टस रेन प्लेस स्थित एक घर पर पहुंचे, जहां से उन्हें एक महिला का फोन आया था। महिला ने बताया था कि उसके बेटे के पास बंदूक है और उसके पति को गोली मार दी गई है।

अधिकारियों की चेतावनी का हमलावर नहीं पड़ा असर, चला दी गोली
मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हमलावर क्रिस्टोस अलेक्जेंडर को अपनी मां के साथ बाहर पाया। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि डिप्टी जोर से चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि महिला घर से बाहर निकल जाए। वह आरोपी से हाथ ऊपर रखने और बंदूक न निकालने और मां को अधिकारियों के पास जाने देने के लिए कहते हैं।

बेटे ने ही ले ली मां की जान
डिप्टी के अनुसार, अलेक्जेंडर ने अपनी मां के सिर में पीछे से गोली मारी और 26 वर्षीय डिप्टी शेन मैकगॉ पर गोली चलाई। इसके बाद पांच अधिकारियों ने संदिग्ध पर जवाबी फायरिंग की, जो घर के अंदर घुस गया और खुद को अंदर बंद कर लिया। इसके बाद एचसीएसओ स्वाट टीम, संकट वार्ताकार और एक रोबोट घर में प्रवेश करने में मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।डिप्टी ने अपने रोबोट का उपयोग करके सामने के दरवाजे से घर में प्रवेश किया। जब अधिकारी घर में दाखिल हुए तो पिता फर्श मृत पाए गए और एलेक्जेंडर दूसरे कमरे में मृत पाया गया। फ्लोरिडा कानून प्रवर्तन विभाग घटना की जांच कर रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...