12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में पकड़ी गई पाकिस्तानी एयर होस्टेस की एक और शर्मनाक करतूत...

कनाडा में पकड़ी गई पाकिस्तानी एयर होस्टेस की एक और शर्मनाक करतूत आई सामने, सूटकेस की तलाशी में हुआ खुलासा

Published on

ओट्टावा:

कनाडा में गिरफ्तार की गई पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर होस्टेस हिना सानी के बारे में नया खुलासा हुआ है। पहले दावा किया गया था कि हिना सानी जब टोरंटो एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तो उनके पास से कई अवैध पासपोर्ट बरामद किए गए थे, जो उनके नहीं थे। बाद की रिपोर्ट में सामने आया था कि उनके पास से ड्रग भी बरामद किया गया, लेकिन अब कनाडा की मीडिया रिपोर्ट में इसके बारे में जो बताया गया है वो और भी हैरान करने वाला है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिना सानी के पास से एजेंसियों को कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी (सीबीएसए) के दो बंदरगाह स्टाम्प बरामद किए गए थे।

कनाडाई न्यूज आउटलेट नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा अधिकारी उस देश में प्रवेश या निकास की तारीख और स्थान को चिह्नित करने के लिए रबर से बने बंदरगाह स्टाम्प का उपयोग करते हैं। रिपोर्ट में सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि 28 मार्च, 2024 को टोरंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट अटेंडेंट को जांच के लिए भेजा गया तो उसके सूटकेस के भीतर जांच अधिकारी को दो नकली सीबीएसए पोर्ट स्टाम्प मिले।

अवैध पासपोर्ट से भी ज्यादा खतरनाक
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सानी के पास दो नकली सीबीएसए स्टाम्प थे, न कि स्टाम्प इंप्रेशन। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोर्ट स्टांप ले जाना अवैध पासपोर्ट ले जाने से ज्यादा गंभीर अपराध है। इसके चलते सानी पर तस्करी करने, जाली कागजात ले जाने और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है हिना सानी
पाकिस्तानी एयर होस्टेस हिना सानी के खिलाफ ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले उसे कनाडा में ही तस्करी के आरोपों में हिरासत में लिया जा चुका है। हिना सानी ही नहीं पीआईए की कई एयर होस्टेस विदेशों में पाकिस्तान का नाम बदनाम कर चुकी हैं। इसके पहले फरवरी में पीआईए की एक एयर होस्टेस कनाडा में होटल के कमरे से गायब हो गई थी। फ्लाइट पर न पहुंचने के बाद जब उसके कमरे पर तलाशी ली गई तो वहां अधिकारियों को एक नोट मिला, जिस पर ‘थैंक यू पीआईए’ लिखा था। इस एयर होस्टेस की पहचान मरियम रजा के तौर पर की गई थी। 2022 में भी पीआईए की एक फ्लाइट अटेंडेंट कनाडा पहुंचकर गायब हो गई थी।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...