14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो की गिर सकती है कनाडा में सरकार, 40...

भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो की गिर सकती है कनाडा में सरकार, 40 सांसद करेंगे खेला

Published on

नई दिल्ली

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने का दबाव बना रहा है। स्थिति से जुड़े करीबी सूत्रों ने सीबीसी न्यूज को बताया कि टोरंटो और मॉन्ट्रियल में हाल के उपचुनावों में हार के बाद असंतोष चरम पर पहुंच गया है। इसके बाद असंतुष्ट सांसदों के बीच गुप्त बैठक शुरू हो गई, जिससे जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जस्टिन ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें
सीबीसी के अनुसार टोरंटो सेंट में हार के बाद से कम से कम 20 नेताओं ने नेतृत्व में बदलाव के लिए दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए हैं। जून में उपचुनाव के बाद से लिबरल पार्टी के अंदर असंतोष पनप रहा है। यह अशांति मॉन्ट्रियल उपचुनाव में हार के बाद और बढ़ गई। एशिया में हाल के शिखर सम्मेलन में ट्रूडो और उनके चीफ ऑफ स्टाफ केटी टेलफोर्ड की अनुपस्थिति ने निराश सांसदों को एकजुट होने और आगे बढ़ने की रणनीति बनाने में मदद की।

टोरंटो स्टार के शुक्रवार के एक लेख में अज्ञात लोगों का हवाला देते हुए 52 वर्षीय जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए सार्वजनिक रूप से दबाव डालने के प्रयास का जिक्र किया था। अखबार ने बताया, “कम से कम 30 से 40 सांसद एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं।” हालांकि अगर इतने सांसद खिलाफ जाते हैं तो भी ट्रूडो सरकार नहीं गिरेगी। कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल पार्टी के पास 153 सीटें हैं।

असहमत नेताओं द्वारा हस्ताक्षर किए जा रहे इस दस्तावेज़ को पारंपरिक पत्र के बजाय प्रतिज्ञा के रूप में बताया गया है। इसका उद्देश्य ट्रूडो के इस्तीफे के लिए दबाव डालने के लिए सांसदों से प्रतिबद्धता सुनिश्चित करना है। दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने वाले एक सांसद ने सीबीसी को बताया, “यह एक बीमा पॉलिसी है। पीएमओ का दबाव बढ़ने से पहले हमें कार्रवाई करने की ज़रूरत थी।”

कैनेडियन प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड मंत्री मैरी एनजी (जो ट्रूडो के साथ लाओस में थीं) ने कहा कि वह सांसदों की योजना के बारे में पढ़कर निराश थीं और उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। सितंबर में ट्रूडो को सत्ता में बनाए रखने वाली एक अन्य पार्टी के साथ संसदीय समझौता टूट गया।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...