10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसंभल जाओ, इजरायल की तैयारी हो गई है... ईरान के खामनेई ने...

संभल जाओ, इजरायल की तैयारी हो गई है… ईरान के खामनेई ने नसरल्लााह को पहले ही कर दिया था अलर्ट

Published on

तेहरान

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह को इजरायली हमले में मारे जाने से कुछ दिन पहले लेबनान से भाग जाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, नसरल्लाह ने खामेनेई की चेतावनी को नजरअंदाज किया और जान देकर उसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसकी जानकारी ईरानी अधिकारियों ने दी है। अब खामेनेई ने ईरान के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों में इजरायल के घुसपैठ को लेकर चिंता जताई है।

खामेनेई ने भेजा था दूत, मारा गया
एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को हिजबुल्लाह के पेजर पर हमले के तुरंत बाद खामेनेई ने एक दूत के साथ हिजबुल्लाह महासचिव को ईरान छोड़ने के लिए अनुरोध करते हुए एक संदेश भेजा था। इसमें खुफिया रिपोर्टों का हवाला दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि इजरायल के हिजबुल्लाह के भीतर गुर्गों का पता लगा है और वे उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि संदेशवाहक ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के वरिष्ठ कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन थे, जो नसरल्लाह के साथ उनके बंकर में थे, जब उन्हें इजरायली बमों से निशाना बनाया गया और वे भी मारे गए।

इजरायल के डर से छिपे हुए हैं खामेनेई
एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि खामेनेई शनिवार से ईरान के अंदर एक सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मंगलवार को इजरायल पर लगभग 200 मिसाइलों की बौछार करने का आदेश दिया। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा कि यह हमला नसरल्लाह और निलफोरुशन की मौत का बदला था। बयान में जुलाई में तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या और लेबनान पर इजरायल के हमलों का भी हवाला दिया गया। इजरायल ने हानिया की मौत की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इजरायल ने हिजबुल्लाह को किया तबाह
इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ “सीमित” जमीनी आक्रमण शुरू किया। नसरल्लाह की हत्या दो सप्ताह तक चले सटीक इजरायली हमलों के बाद हुई। इन हमलों के दौरान इजरायल ने हिजबुल्लाह के आधे से अधिक हथियारों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके अलावा हिजबुल्लाह की नेतृत्व परिषद के आधे लोगों को खत्म कर दिया और इसके शीर्ष सैन्य कमांड को मार गिराया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...