9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास हमले की बरसी से पहले इजरायल पर फिर भीषण हमला, गाजा...

हमास हमले की बरसी से पहले इजरायल पर फिर भीषण हमला, गाजा से दागे रॉकेट

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल हमास युद्ध को एक साल हो गया है. युद्ध की बरसी के एक दिन पहले इजरायली डिफेंस फोर्स ने रविवार को उत्तरी गाजा से दक्षिणी इजरायल में रॉकेट दागे गए, जिन्हें इजरायली सेना ने हवा में ही मार गिराया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि रविवार को उत्तरी गाजा से दक्षिणी इजरायल में रॉकेट दागे, जिससे हमास के 7 अक्टूबर के हमले की पहली बरसी से एक दिन पहले ही तनाव बढ़ गया.

खुले इलाके में गिराए प्रोजेक्टाइल: IDF
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, “उत्तरी गाजा पट्टी से इजरायली इलाके में एंट्री करने वाले कई प्रोजेक्टाइल की पहचान की गई. एक प्रोजेक्टाइल को रोक दिया गया और बाकी खुले इलाकों में गिर गए.”जैसा कि इजरायल पिछले साल हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए अभूतपूर्व हमले की बरसी की तैयारी कर रहा है, उसकी सेना हाई अलर्ट पर है.

फिलिस्तनी के समर्थन में लोगों का प्रदर्शन
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और हमास के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया, क्योंकि रविवार को दुनिया भर के हजारों लोग गाजा में नरसंहार को रोकने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए. लगभग 40,000 फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने गाजा में हिंसा को रोक करने की मांग करते हुए दिन में सेंट्रल लंदन में मार्च किया. इसी तरह पेरिस, रोम, मनीला, केप टाउन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुए.

वहीं, वाशिंगटन में प्रदर्शनकारी गाजा और लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के लिए अमेरिकी समर्थन पर अपना विरोध व्यक्त करने के लिए व्हाइट हाउस के पास इकट्ठे हुए. इस बीच न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के खिलाफ हथियार प्रतिबंध की मांग की और नारेबाजी करते हुए कहा, “गाजा, लेबनान, तुम उठोगे; लोग तुम्हारे साथ हैं.”

आपको बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजरायल में हमला कर दिया था. इस हमले में लगभग 1,200 इजरायली मौत हो गई थी, जबकि लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाजा में एक भीषण सैन्य ऑपरेशन चलाया, जिसके कारण लगभग 42,000 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इजरायल और हमास के बीज संघर्ष ने 23 लाख की आबादी वाले इस इलाके की लगभग पूरी आबादी को विस्थापित कर दिया है, जिससे भुखमरी का संकट खड़े कर दिए हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...