16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'रेप से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो', लड़की ने हमलावर से...

‘रेप से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो’, लड़की ने हमलावर से लगाई गुहार

Published on

नई दिल्ली ,

रेप की कोशिश के दौरान पीड़ित लड़की ने हमलावर से कहा कि वह उसे गोली मार दे, लेकिन रेप नहीं करे. हमलावर बंदूक दिखाकर लड़की से रेप की कोशिश कर रहा था. 29 साल के आरोपी शख्स को गन पॉइंट पर रेप की कोशिश और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शख्स ने हथियार के दम पर लड़की को पहले तो बंधक बनाया और फिर उससे रेप करने की कोशिश की. हालांकि, जब लड़की ने विरोध किया तो उसे उल्टे पैर भागना पड़ा. मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की पार्क में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी. तभी एक हथियारबंद व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया. उसकी पहचान डोनोवन टायलर एडकिंस के रूप में हुई. एडकिंस लड़की के साथ अभद्रता करने लगा. उसकी अश्लील हरकत देख लड़की सहम गई लेकिन उसने डटकर उसका मुकाबला किया. बंदूक के दम पर रेप की कोशिश कर रहे एडकिंस से लड़की ने कहा- ‘तुम्हें पहले मुझे गोली मारनी होगी.’ इतना ही नहीं उसकी एडकिंस से हाथापाई भी हुई. इस दौरान लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी.

इस मामले को लेकर पुलिस टीम को 10 फरवरी को सुबह पिनव्यू पार्क से एक अर्जेंट कॉल मिली थी. जब सामने से पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाई तो पुलिस तत्काल हरकत में आ गई. बाद में एडकिंस को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर गुंडागर्दी, रेप की कोशिश समेत आधा दर्जन अन्य अपराधों के लिए केस दर्ज किया गया है.

ऐसे जान बचाकर भागी लड़की
Brevard County Sheriff के ऑफिस ने बताया कि एडकिंस बंदूक की नोक पर पीड़िता को जंगल में ले गया और रेप की कोशिश करने लगा. उसने अपने कपड़े उतार दिए और बंदूक दिखाकर धमकाने लगा. लेकिन लड़की की चिल्लाहट सुनकर उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया. उसे देखकर एडकिंस घबरा गया और पत्थर से पैर लड़ने की वजह से वह जमीन पर गिर गया. इसी बीच लड़की को भागने का मौका मिल गया. फिलहाल, एडकिंस में 30 लाख रुपये के बांड पर ब्रेवार्ड काउंटी जेल में बंद है. मंगलवार को उसकी कोर्ट में पेशी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...