6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन पर भड़के बाइडेन, कहा- UN चार्टर का 'बेशर्मी' से उल्लंघन किया

पुतिन पर भड़के बाइडेन, कहा- UN चार्टर का ‘बेशर्मी’ से उल्लंघन किया

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन में अपने “क्रूर, अनावश्यक युद्ध” के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों का “बेशर्मी से उल्लंघन” किया है। बाइडेन की प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है जब कुछ देर पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्थिक लामबंदी का ऐलान करते हुए पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि वह अपनी अखंडता को बरकरार रखने के लिए परमाणु हमले से भी चूकेगा। बाइडेन ने कहा, “हम रूस की आक्रामकता के खिलाफ एकजुटता से खड़े रहेंगे।”

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए, बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन में नागरिकों के खिलाफ रूसी दुर्व्यवहार की रिपोर्ट “आपका खून जमा देगी”। उन्होंने कहा कि यूरोप के खिलाफ पुतिन के परमाणु हमले की धमकी देने और आर्थिक लामबंदी का ऐलान करके अपने देश के नागरिकों के साथ अन्याय किया है। बता दें कि पुतिन 2015 से संयुक्त राष्ट्र में शामिल नहीं हुए हैं। साल 2015 में उन्होंने सीरिया में सैन्य विमान भेजे थे।

बाइडेन ने वैश्विक खाद्य आपूर्ति पर युद्ध के परिणामों के बारे में भी बताया। इसके बाद उन्होंने युद्ध और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण होने वाली कमी को दूर करने के लिए वैश्विक खाद्य सुरक्षा सहायता में $2.9 बिलियन का वादा किया। उन्होंने समुद्र द्वारा निर्यात किए जाने वाले यूक्रेनी अनाज के लिए एक गलियारा बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयास की भी प्रशंसा की और जारी संघर्ष के बावजूद समझौते को जारी रखने का आह्वान किया।

 

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...