16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूक्लियर फुटबॉल लेकर दुनिया घूम रहे बाइडन, क्या यूक्रेन पर परमाणु हमला...

न्यूक्लियर फुटबॉल लेकर दुनिया घूम रहे बाइडन, क्या यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले हैं पुतिन?

Published on

लंदन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उन्होंने लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की है। इस दौरान बाइडन के साथ अमेरिका के न्यूक्लियर फुटबॉल को भी डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर ले जाते हुए देखा गया। बैग के आकार वाला यह न्यूक्लियर फुटबॉल हमेशा अमेरिकी राष्ट्रपति के आसपास रहता है। हालांकि, शांति काल या किसी विदेशी दौरे के वक्त इसे आम लोगों की नजरों से बचाकर रखा जाता है। अमेरिका के इस शक्ति प्रदर्शन को रूस के लिए एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या होता है न्यूक्लियर फुटबॉल
परमाणु फुटबॉल उस ब्रीफकेस को कहा जाता है, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी वक्त परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं। इस ब्रीफकेस में परमाणु हमले की मंजूरी देने वाले कम्प्यूटर कोड्स और कम्यूनिकेशन डिवाइस होते हैं। इसका वजन करीब 20 किलो होता है। इसके अलावा इसमें परमाणु लॉन्च कोड वाला एक बिस्किट जैसा कार्ड भी होता है। इस कार्ड का आकार 3 से 5 इंच होता है। इस बिस्किट में 5 अलार्म लगे होते हैं और अगर यह खो जाता है तो उसे बजाया जाता है। ब्रीफकेस के अंदर एक एंटेना लगा संचार उपकरण होता है जिसके अमेरिकी राष्‍ट्रपति दुनिया के किसी कोने से तत्‍काल कहीं भी बात कर सकता है।

बाइडन-सुनक में क्या हुई बात
बताया जा रहा है कि बाइडन और सुनक की मुलाकात के दौरान लिथुआनिया की राजधानी विनियस में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन की सदस्यता पर विचार किया गया। हालांकि, बाइडन पहले ही कह चुके हैं कि युद्ध खत्म होने के बाद ही यूक्रेन की सदस्यता पर विचार किया जाएगा। हालांकि, यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की रूस की लगातार धमकियों को देखते हुए इस शिखर सम्मेलन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इसके बावजूद नाटो देशों के हर बड़े नेता ने विनियस शिखर सम्मेलन में जाने की बात कही है।

परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा रूस?
बाइडन ने गुरुवार को यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि रूस सामरिक परमाणु हथियारों का आसानी से उपयोग करेगा। इससे पहले पुतिन ने नाटो देशों को यूक्रेन को हथियार देने पर धमकी दी थी। पुतिन ने कहा था कि रूस के पास नाटो देशों से अधिक मिसाइलें हैं। वहीं, अक्टूबर में बाइडन ने कहा था कि पुतिन जब सामरिक परमाणु हथियारों या जैविक या रासायनिक हथियारों के संभावित उपयोग के बारे में बात करते हैं तो वह मजाक नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सेना कम प्रदर्शन कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...