12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की नाक के नीचे NATO का बड़ा जमावड़ा, काला सागर में...

रूस की नाक के नीचे NATO का बड़ा जमावड़ा, काला सागर में एक साथ 12 देश करेंगे सैन्य अभ्यास

Published on

किशिनेव:

नाटो का बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास सी शील्ड 8 से 21 अप्रैल तक काला सागर और डेन्यूब डेल्टा में आयोजित होने जा रहा है। इस साल इस नौसैनिक अभ्यास की जिम्मेदारी रोमानिया को सौंपी गई है। इसे रूस के खिलाफ नाटो के सबसे बड़े सैन्य अभ्यासों में से एक माना जाता है। यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर इस अभ्यास का आयोजन जान बूझकर काला सागर इलाके में किया गया है। इससे रूसी नौसेना का ध्यान यूक्रेन युद्ध से भटक सकता है। पिछले कुछ महीनों में रूसी नौसेना को काला सागर में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इस इलाके में यूक्रेनी ड्रोन बोट्स और मिसाइलों ने कई बार रूसी युद्धपोतों और बंदरगाहों को निशाना बनाया है।

रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा
रोमानियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “रोमानियाई नौसेना 8-21 अप्रैल तक सी शील्ड 24 बहुराष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन करेगी जिसमें 12 सहयोगी और साझेदार शामिल होंगे। इस अभ्यास में 2,200 से अधिक सैन्य कर्मी और 135 तकनीकी इकाइयां (27 समुद्री और नदी जहाज, 17 विमान और 91 वाहन और नाव) शामिल होंगी।” बयान के अनुसार, सैन्य कर्मी समुद्र और नदी नियंत्रण, भूमि और समुद्र खोज, संकट में बचाव में सहायता प्रदान करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मिशन को अंजाम देंगे।

नाटो अभ्यास में कौन-कौन देश होंगे शामिल
इस नौसैनिक अभ्यास में बुल्गारिया, फ्रांस, जॉर्जिया, ग्रीस, इटली, यूनाइटेड किंगडम, मोल्दोवा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, तुर्किये और संयुक्त राज्य अमेरिका एक साथ आएंगे। बयान में कहा गया है कि रोमानियाई सेना के साथ अन्य देशों की सेनाएं और राष्ट्रीय रक्षा प्रणाली की संरचनाएं भी अभ्यास में शामिल होंगी। नाटो ने अभ्यास का लक्ष्य “सैन्य नौसैनिक अभियानों के लिए समन्वय को बढ़ावा देना और संचार की महत्वपूर्ण समुद्री लाइनों पर नियंत्रण हासिल करना” बताया है। पहला सी शील्ड अभ्यास 2015 में रोमानिया में आयोजित किया गया था और इसके परिदृश्य लगातार वर्तमान क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता एजेंडे के अनुकूल होते हैं।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...